चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका की IAS अधिकारी बहू परमपाल कौर का इस्तीफा अभी तक पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं किया है। दरअसल, आज परमपाल कौर ने पति समेत भाजपा ज्वाइन की जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। सीएम मान ने स्पष्ट शब्दों में लिखा कि आपकी सारी उम्र की कमाई खतरे में पड़ सकती है

सीएम भगवंत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, परमपाल कौर IAS अफसर के तौर पर पंजाब सरकार की ओर इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी आपको IAS बनने की थी..छोड़ने का कोई तौर तरीका है। कृप्या करके इस्तीफा देने का तरीका समझें..नहीं तो सारी उम्र की कमाई खतरे में पड़ सकती है।

सीएम भगवंत मान के इस ट्वीट के बाद परमपाल कौर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

