जालंधर लोकसभा हलका से भारतीय जनता पार्टी के घोषित उम्मीदवार सुशील रिंकू ने डेरा सचखंड बल्लां में परिवार सुमित नतमस्तक होकर गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। पत्नी सुनीता रिंकू और बेटे प्रथम वीर सिंह के साथ डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे सुशील रिंकू ने संतो के चरणों में समय बिताया।
लोकसभा चुनाव से पहले सांसद सुशील रिंकू ने डेरा सचखंड बल्लां से आशीर्वाद लेकर लोगों की सेवा का प्रण दोहराया। सांसद रिंकू डेरा सचखंड बल्लां में लगातार संत निरंजन दास जी महाराज से प्रेरणा लेने के लिए आते रहते हैं। सांसद रिंकू ने कहा कि आपके सभी कार्य संतो के आशीर्वाद से ही सफल होते हैं। उन पर हमेशा ही संत निरंजन दास महाराज की कृपा रही है।

