इस आधुनिक युग में हमें अपने बच्चों को देना चाहिए गौ सेवा का ज्ञान :रिंपी शर्मा
कपूरथला 2अप्रैल (गौरव मढ़िया ): स्वामी प्रकाशन आनंद सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित श्री जुगल किशोर जी ने नवनिर्माण गौशाला का शिलान्यास करने के लिए डॉटर रणवीर कौशल जी एवं रिंपी शर्मा निमंत्रण पत्र दिया.पंडित जुगल किशोर जी आए पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि गांव चूहड जिला जालंधर में विशाल गौशाला का निर्माण किया जा रहा है जिसमें आसपास के इलाकों में जहां तक कि पूरे पंजाब में कहीं भी किसी भी जगह पर गौ माता जख्मी हाल में हो उसका उपचार स्वामी प्रकाश आनंद सेवा समिति की ओर से किया जाएगा, पंडित जुगल किशोर जी ने इस बारे में बात करते हुए बताया समाज में गौ माता को लेकर लोग इतनी जागृत नहीं है लेकिन कुछ गोभक्त आज भी गौ माता की सेवा में लगे हुए हैं, आज हमारी गाय माता गंदगी खाने को मजबूर हो चुकी है समाज को जागृत करने की जरूरत है
इस अवसर पर डॉक्टर रणवीर कौशल ने कहा मैं आज से अभी से प्रण लेता हूं कि मैं पंडित युगल किशोर जी के इस कार्य जिसमें बेसहारा गौ माता की देखभाल सेवा भावना के साथ दिन-रात कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा, इसके साथ कौशल जी ने कहा कि मैं बहुत शुक्र गुजार हूं स्वामी प्रकाश आनंद सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित जुगल किशोर जी का जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया जैसे कि हमारे सनातन संस्कृति में कहा जाता है कि धर्म के किए कार्य आपके कई जन्मों तक आपका साथ देते हैं हमारे बच्चों को आज गौ सेवा की शिक्षा देनी चाहिए ,
इस अवसर पर रिंपी शर्मा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र मोदी ब्रिगेड ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज समय आ चुका है कि हमें अपने समाज को यह संदेश देना चाहिए कि हमारे बड़े बुजुर्ग जो हमेशा गौ माता की सेवा और पूजा करते थे हर घर से गौ माता के लिए पहला निवाला निकलता था वह कार्य इस आधुनिक दुनिया में हमारे समाज में कही खो सा आ गया है , रिंपी शर्मा ने इस बात को पत्रकारों को बताते हुए कहा की जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होते हैं इसमें भी हमारे समाज की बहुत बड़ी भूमिका है गंदगी हम फलते जा रहे हैं और गौ माता इस गंदगी से अपने खाने के लिए कुछ ना कुछ ढूंढती रहती है समाज को चाहिए की गौ माता की सेवा के लिए आगे बढ़ चढ़कर आए और अपना जीवन सफल बनाएं ताकि हमारे आने वाली पीढ़ियां भी धर्म के कार्य से जुड़ी रहे,

