By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने हिमाचल प्रदेश के भांबला में निकाला रोड शो, बोलीं- कांग्रेस को जनता देगी जवाब
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Himachal pradesh > भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने हिमाचल प्रदेश के भांबला में निकाला रोड शो, बोलीं- कांग्रेस को जनता देगी जवाब
Himachal pradeshDelhiIndiaPolitics

भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने हिमाचल प्रदेश के भांबला में निकाला रोड शो, बोलीं- कांग्रेस को जनता देगी जवाब

Talk Hindustan
Last updated: 2024/03/30 at 2:32 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने हिमाचल प्रदेश के भांबला में  निकाला रोड शो, बोलीं- कांग्रेस को जनता देगी जवाब
SHARE

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल और मंडी की वास्तविकता नहीं जानती। कांग्रेस की अभद्र टिप्पणियों का मंडी की जनता मतदान के दिन जवाब देगी। मंडी की बेटियों व बहनों के भाव लगाने वाले किसी के नहीं हो सकते। जो लोग राम के न हो सके, वह किसी के क्या होंगे? दिल्ली में भाजपा हाईकमान से आशीर्वाद लेकर लौटी कंगना शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र पहुंचीं। बनोआ से भांबला तक रोड शो निकाला। मीडिया से बातचीत में कंगना ने कहा कि लोग गौरवान्वित हैं कि मंडी की बेटी मंडी का प्रतिनिधित्व करेगी। चुनाव में विकास का मुद्दा ही प्रमुख होगा।

बाद में कंगना ने भांबला स्थित अपने पैतृक निवास पर जनसभा में कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारने की बात पहले से चल रही थी। उन्हें उनकी मातृभूमि से प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन कांग्रेस को यह रास नहीं आया और उन्होंने ओछी राजनीति शुरू कर दी। कंगना ने कहा कि कांग्रेस को भ्रम है कि मंडी और हिमाचल के लोग भोलेभाले हैं। विपक्ष ने उसके मुंबई के होने का राग अलापना शुरू कर दिया है। वास्तविकता यह है कि मनाली और भांबला में मेरा घर है। हर माह मुंबई में काम के बावजूद घर पहुंचती हूं। इस मौके पर स्थानीय विधायक दिलीप ठाकुर, मंडलाध्यक्ष सुदेश चंदेल, कंगना के पिता अमरदीप रणौत, माता आशा रणौत मौजूद रहे।

हॉट सीट मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने अपने गृह क्षेत्र में मंडयाली बोली में खूब तड़का लगाया। उन्होंने लोगों से कहा, तुहां एड़ा नी सोचणा कि कंगना कोई हिरोइन ई। कंगना कोई स्टार ई, तुहां एड़ा सोचना कंगना अहां री बेटी, अहां री बैण ई। कदी नी एड़ा सोचणा कंगना कने कियां गलांगे। ऐथी सारे मेरे रिश्तेदार। कोई मेरा चाचा ता कोई ताऊ, कोई भाई तां कोई बैण। सभी दया दृष्टि रखणी। गलती हुई तो माफ करें और अपना समझकर मुझे गाइड करें। भांबला में जनसभा के दौरान कंगना ने कांग्रेस की टिप्पणी, जिसमें उन्हें मुंबई का बताया गया, का जवाब मंडयाली बोली में दिया। तंज कसा कि कांग्रेस भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article बीजेपी में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू की पंजाब सरकार ने घटाई सुरक्षा बीजेपी में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू की पंजाब सरकार ने घटाई सुरक्षा
Next Article ਭਾਰਤੀ ਆਮ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ, ਐਸਡੀਐਮ ਅਤੇ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕਰੇਗੀ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਭਾਰਤੀ ਆਮ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ, ਐਸਡੀਐਮ ਅਤੇ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕਰੇਗੀ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?