By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: लोकसभा चुनाव-2024 : 19 प्रकार की मंजूरियां लेने हेतु जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर मंजूरी सैल स्थापित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > लोकसभा चुनाव-2024 : 19 प्रकार की मंजूरियां लेने हेतु जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर मंजूरी सैल स्थापित
Jalandhar

लोकसभा चुनाव-2024 : 19 प्रकार की मंजूरियां लेने हेतु जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर मंजूरी सैल स्थापित

Talk Hindustan
Last updated: 2024/03/29 at 8:36 PM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
लोकसभा चुनाव-2024 : 19 प्रकार की मंजूरियां लेने हेतु जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर मंजूरी सैल स्थापित
SHARE

‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर पारदर्शी ढंग से मंजूरी जारी करने के निर्देश

जिला प्रशासकीय परिसर के कमरा नंबर 22, एम.ए. ब्रांच जालंधर में जिला स्तरीय “प्रमिशन सैल” स्थापित

ऑनलाइन ढंग से मंजूरी के लिए 48 घंटे पहले और फिजीकल ढंग से 24 घंटे पहले अप्लाई करना जरूरी

टोल फ्री नंबर 1950 पर भी ली जा सकती है जानकारी

जालंधर, 29 मार्च : लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा रैलियां, समारोह, चुनाव दफ्तर स्थापित करने, मीटिंग आयोजित करने, लाउड स्पीकर, हैलीकॉप्टर आदि का उपयोग सहित 19 प्रकार की मंजूरी देने के लिए जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर प्रवानगी सैल स्थापित किया गए है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी -कम- डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तर पर “प्रमिशन सैल” जिला प्रशासकीय परिसर के कमरा नंबर 22, एम.ए. ब्रांच, जालंधर में स्थापित किया गया है।

चुनाव के दौरान विभिन्न मंजूरी जैसे हैलीकॉप्टर एवं हेलीपैड, व्हीकल परमिट (अंतर जिला) वीडियो वैन एवं लोकसभा क्षेत्र में व्हीकल प्रमिशन जिला चुनाव अधिकारी द्वारा दी जाएंगी जिसके लिए जिला स्तर पर स्थापित किए गए मंजूरी सैल में मंजीत सिंह मोबाइल नंबर 97817- 00067 और रजिंदर सिंह मोबाइल नंबर 98150-65174 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला चुनाव अधिकारी, जालंधर ने आगे बताया कि इसी तरह स्ट्रीट कार्नर मीटिंग और लाउड स्पीकर परमिट, एयर बैलून, अस्थाई पार्टी दफ्तर खोलने, जुलूस के दौरान लाउड स्पीकर, घर-घर अभियान, बैनर और झंडे, पोस्टर, होर्डिंग्स और वाहनों सहित यूनिपोल लाउड स्पीकर, व्हीकल परमिट, मीटिंग सहित लाउड स्पीकर, रैली की मंजूरी , पंफलेट बांटने की मंजूरी और लाउड स्पीकर परमिट प्रमिशन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा जारी किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा, लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली वीडियो वैन को चलाने की अनुमति मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब द्वारा दी जाएगी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में स्थापित प्रमिशन सैल में अलग-अलग मंजूरियों के लिए नोडल अधिकारी सुनीता खिलान मोबाइल नंबर 98152-54526, विधानसभा क्षेत्र नकोदर के नोडल अधिकारी गुरदीप सिंह मोबाइल नंबर 70877-05100, विधानसभा क्षेत्र शाहकोट के नोडल अधिकारी कुलविंदर सिंह मोबाइल नंबर 98142-17785, विधानसभा क्षेत्र करतारपुर के नोडल अधिकारी डा. संजीव धवन मोबाइल नंबर 98724-22323, विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम के नोडल अधिकारी हरजिंदर कुमार मोबाइल नंबर 81465-30980, विधानसभा क्षेत्र जालंधर सेंट्रल नोडल अधिकारी संजीव कुमार आनंद मोबाइल नंबर 86998-15112, विधानसभा क्षेत्र जालंधर उत्तरी के नोडल अधिकारी रविंदर कौर मोबाइल नंबर 98552-50199, विधानसभा क्षेत्र जालंधर कैंट के नोडल अधिकारी तजिंदर सिंह मोबाइल नंबर 98760-70358 और विधानसभा हलका आदमपुर के नोडल अधिकारी डा. गुरवीन सिंह से मोबाइल नंबर 97800-67900 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला चुनाव अधिकारी, जालंधर ने आगे कहा कि इसके अलावा चुनाव से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1950 पर भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार की स्वीकृति संबंधी आवेदन एनकोर प्रमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन की गई मंजूरी को संबंधित उम्मीदवार द्वारा ट्रैक भी किया जा सकता है और मंजूरी ऑनलाइन भी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ढंग से मंजूरी प्राप्त करने के लिए 48 घंटे पूर्व तथा फिजीकल ढंग से मंजूरी प्राप्त करने के लिए 24 घंटे पूर्व आवेदन करना आवश्यक है। जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान स्वीकृतियां जारी करते समय चुनाव नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित दलों एवं उम्मीदवारों को ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर पारदर्शी ढंग से स्वीकृतियां जारी की जाएं।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र पुलिस और सुरक्षा बलों ने करतारपुर और जालंधर शहर में निकाला फ्लैग मार्च लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र पुलिस और सुरक्षा बलों ने करतारपुर और जालंधर शहर में निकाला फ्लैग मार्च
Next Article जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने 200 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने 200 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?