By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: आतंकी हमले से दहला मॉस्को, सिटी मॉल में बंदूकधारियों ने लोगो पर बरसाई गोलियां, 60 लोगों की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > आतंकी हमले से दहला मॉस्को, सिटी मॉल में बंदूकधारियों ने लोगो पर बरसाई गोलियां, 60 लोगों की मौत
IndiaDelhiWorld

आतंकी हमले से दहला मॉस्को, सिटी मॉल में बंदूकधारियों ने लोगो पर बरसाई गोलियां, 60 लोगों की मौत

Talk Hindustan
Last updated: 2024/03/23 at 11:25 AM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
आतंकी हमले से दहला मॉस्को, सिटी मॉल में बंदूकधारियों ने लोगो पर बरसाई गोलियां, 60 लोगों की मौत
SHARE

रूस: मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 60 से अधिक हो गई है। शनिवार को आईसीआर ने कहा, “प्रारंभिक रूप से पुष्टि की गई है कि आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इससे पहले, प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह बताया गया था कि कम से कम 40 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हमले में 100 से अधिक घायल हो गए। बॉडी कवच पहने और असॉल्ट राइफल से लैस तीन से पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को मॉस्को के एक मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद आग लग गई।

क्रोकस सिटी मॉल नरसंहार में हमले की जांच सुरक्षा एजेंसी, एफएसबी कर रही है। मॉल शहर की सीमा के ठीक बाहर मॉस्को क्षेत्र में पड़ता है। यहां स्थानीय समय के अनुसार, रात 8 बजे के आसपास हमला किया गया। आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद वहां अफरा तफरी फैल गई। हमलावरों ने संगीत समारोह में आए लोगों को निशाना बनाया और घटनास्थल के वीडियो में चारों ओर शव बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर इमारत में आग लगाने के लिए हथगोले भी फेंके।

अधिकारियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की, जिसमें कई एम्बुलेंस के साथ-साथ भारी हथियारों से लैस पुलिस इकाइयों को तैनात किया गया। भीषण आग को बुझाने में मदद के लिए एक हेलीकॉप्टर भी लगाया गया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा: “रूसी विदेश मंत्रालय को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हुई भयानक त्रासदी के बाद दुनिया भर से आम नागरिकों से संवेदना व्यक्त करने वाले फोन आ रहे हैं। वे इस खूनी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं।”

रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान हुए आतंकवादी हमले से हर कोई स्तब्ध है। घटना के वक्त मौजूद लोग डरे-सहमे हुए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कॉन्सर्ट शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही गोलीबारी हुई।

रूस ने गोलीबारी की घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करनी चाहिए। मॉस्को के मेयर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। रूसी एजेंसियों ने मॉस्को में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले का यूक्रेन युद्ध से संबंधि होने का तत्काल कोई संकेत नहीं है। 

TAGGED: Crime
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से मनाया गया विश्व जल दिवस पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से मनाया गया विश्व जल दिवस
Next Article कांग्रेस के छह बागी विधायक भाजपा में शामिल कांग्रेस के छह बागी विधायक भाजपा में शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?