By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: ईडी ने सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार, आप नेताओं का विरोध प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Politics > ईडी ने सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार, आप नेताओं का विरोध प्रदर्शन
PoliticsPunjab

ईडी ने सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार, आप नेताओं का विरोध प्रदर्शन

Talk Hindustan
Last updated: 2024/03/21 at 9:43 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
ईडी ने सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार, आप नेताओं का विरोध प्रदर्शन
SHARE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो घंटे की पूछताछ के बाद उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है।दिल्ली मंत्री आतिशी ने कहा कि हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने पहले 10वां समन जारी किया और उसके बाद उनके आवास पर पहुंची। जहां सीएम से दो घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।ईडी की जांच के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर नेता, मंत्री और कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने सीएम केजरीवाल के घर के बाहर धारा 144 लागू कर दी है। वहीं सीएम केजरीवाल का फोन भी जब्त कर लिया है।

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय भी सीएम आवास के बाहर पहुंची हैं। जहां पहले से भारी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद हैं। मेयर शैली ने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है, अगली तारीख 22 अप्रैल तय की गई है। छापेमारी करने, गिरफ्तार करने, तलाशी लेने की इतनी जल्दी क्या थी। जिस तरह से यहां पुलिस तैनात की गई है। यह निंदनीय है।हमारा अरविंद केजरीवाल से कोई संपर्क नहीं है। आगे के इरादे जल्द ही स्पष्ट हो जाएंगे।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं। हम अंदर नहीं जा सकते क्योंकि भारी सुरक्षा तैनात है। हम यहीं इंतजार करेंगे। अगर एक लोकप्रिय सीएम को इस तरह से गिरफ्तार किया जाता है, तो उनके समर्थक पूरी दिल्ली से यहां आएगी।

हाईकोर्ट ने आज ईडी को नोटिस जारी कर पूछा कि समन रद्द क्यों नहीं किए जा रहे हैं और अरविंद केजरीवाल को अंतरिम राहत क्यों नहीं दी जाएगी। कोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पहुंचे हैं। अगर यह एक तलाशी अभियान है, तो वे पुलिस कर्मियों से भरी चार बसें क्यों लाए हैं? आरएएफ कर्मियों से भरी दो बसें लाने की क्या जरूरत थी? पूरे इलाके की बैरिकेडिंग करने की क्या जरूरत थी? यह अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल के आवास पर मौजूद है।
TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਦ ਓਪਨ ਡੋਰ ਚਰਚ ਖੋਜੇਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸ਼ਾਨੋ ਸ਼ੋਕਤ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਗੁਡ ਫਰਾਇਡੇ ਅਤੇ ਈਸਟਰ – ਪਾਸਟਰ ਦਿਓਲ ਦ ਓਪਨ ਡੋਰ ਚਰਚ ਖੋਜੇਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸ਼ਾਨੋ ਸ਼ੋਕਤ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਗੁਡ ਫਰਾਇਡੇ ਅਤੇ ਈਸਟਰ – ਪਾਸਟਰ ਦਿਓਲ
Next Article एलपीयू के क्रिकेटरों ने बीसीसीआई द्वारा समर्थित विज्जी ट्रॉफी चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन एलपीयू के क्रिकेटरों ने बीसीसीआई द्वारा समर्थित विज्जी ट्रॉफी चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?