By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: आदर्श चुनाव संहिता को इन-बिन लागू किया जाए – जिला चुनाव अधिकारी के अधिकारियों को दिए निर्देश, सरकारी संपत्तियों पर राजनीतिक विज्ञापनों को 24 घंटे के भीतर हटाने के आदेश जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > आदर्श चुनाव संहिता को इन-बिन लागू किया जाए – जिला चुनाव अधिकारी के अधिकारियों को दिए निर्देश, सरकारी संपत्तियों पर राजनीतिक विज्ञापनों को 24 घंटे के भीतर हटाने के आदेश जारी
Jalandhar

आदर्श चुनाव संहिता को इन-बिन लागू किया जाए – जिला चुनाव अधिकारी के अधिकारियों को दिए निर्देश, सरकारी संपत्तियों पर राजनीतिक विज्ञापनों को 24 घंटे के भीतर हटाने के आदेश जारी

Talk Hindustan
Last updated: 2024/03/16 at 10:11 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
आदर्श चुनाव संहिता को इन-बिन लागू किया जाए – जिला चुनाव अधिकारी के अधिकारियों को दिए निर्देश, सरकारी संपत्तियों पर राजनीतिक विज्ञापनों को 24 घंटे के भीतर हटाने के आदेश जारी
SHARE

जिला प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की, 16 लाख से अधिक वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

70 प्रतिशत से अधिक वोट प्रतिशत के लिए स्वीप गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जायेगा

जालंधर, 16 मार्च : भारतीय चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की समय सारिणी जारी करने के साथ ही जालंधर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए मानक चुनाव प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जालंधर में मतदान 1 जून को होगा और मतगणना के बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लिए 1951 पोलिंग स्टेशनों पर 16 लाख से अधिक वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने सभी नोडल अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की, उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र जालंधर में आदर्श चुनाव प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों/नोडल अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों से कहा कि जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर गठित सभी टीमें जैसे आदर्श चुनाव संहिता, चुनाव खर्च निगरान, नकदी लेन-देन, पेड न्यूज, एम.सी.एम.सी. तथा शिकायत निवारण समितियों को तुरंत कार्यशील किया जाए।

उन्होंने नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन जिन्हें आदर्श चुनाव संहिता लागू करने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी लगाया गया है से कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा होर्डिंग्स/यूनीपोल/बैनर आदि द्वारा किए गए विज्ञापनों को 24 घंटे के भीतर तुरंत हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद 24 घंटे के भीतर सभी दीवार पेंटिंग, पोस्टर/कागज या अन्य जैसे कटआउट/होर्डिंग/बैनर/झंडे आदि को सरकारी संपत्तियों से हटा लिया जाए। उन्होंने कहा कि डीफेसमैंट संबंधी सी-विजिल या अन्य माध्यम से शिकायत प्राप्त होने पर शीघ्र समाधान किया जाएगा।

वोटिंग प्रक्रिया में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए श्री सारंगल ने अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वीप प्रोगाम अधीन आयोजित विभिन्न गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों को उचित ढंग से संपन्न करवाने के लिए 18 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है और वे अपनी डियूटी का पालन निष्ठा एवं लगन से करें तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला चुनाव अधिकारी ने जिला निवासियों से लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है और इसमें पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए है और पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम अमरजीत बैंस, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर लखविंदर सिंह और सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी और नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED: administration, Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने परिचालन क्षमताएं बढ़ाईं, जालंधर पुलिस बेड़े में 28 नई गाड़ियां हुईं शामिल कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने परिचालन क्षमताएं बढ़ाईं, जालंधर पुलिस बेड़े में 28 नई गाड़ियां हुईं शामिल
Next Article लोकसभा चुनाव-2024 : पेड न्यूज पर निगरानी के लिए जिला स्तरीय मीडिया सर्टीफिकेशन एवं मानिटरिंग कमेटी गठित, 24 घंटे न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर रखी जाएगी नजर लोकसभा चुनाव-2024 : पेड न्यूज पर निगरानी के लिए जिला स्तरीय मीडिया सर्टीफिकेशन एवं मानिटरिंग कमेटी गठित, 24 घंटे न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर रखी जाएगी नजर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?