By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, सिर में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > state > पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, सिर में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती
stateDelhiIndiaPolitics

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, सिर में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती

Talk Hindustan
Last updated: 2024/03/14 at 9:18 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, सिर में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती
SHARE

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सिर में गंभीर रूप से चोट आई है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से तस्वीरें जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। टीएमसी ने बताया कि उनकी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है। तस्वीर में ममता के सिर में गहरी चोट दिखाई दे रही है। उनके सिर से खून भी निकल रहा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तृणमूल सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में टहल रही थीं। इस दौरान वह किसी कारणवश गिर गईं। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनके सिर में गंभीर रूप से चोट की वजह से खून बनने लगा। उन्हें तुरंत कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। टीएमसी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी वहां पहुंच गए हैं।

बता दें, इसी साल जनवरी में वह सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। उस दौरान वह बर्धमान से कोलकाता वापस लौट रही थीं। सूत्रों के मुताबिक बारिश की वजह से ममता बनर्जी कार से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान धुंध की वजह से कार के ब्रेक लगाने के दौरान ममता बनर्जी के सिर में हल्की चोट लगी। बताया जा रहा है कि ममता के काफिले में एक अन्य कार के आने से ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी थी।

तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी एसएसकेएम अस्पताल पहुंच गए हैं। अभिषेक ने गुरुवार दोपहर जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी में बैठक की। वहां से कोलकाता लौटने के बाद वह सीधे एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे। अभिषेक ने करीबियों को बताया कि मुख्यमंत्री के माथे पर गहरा घाव है।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर
Next Article ਗੁਰਬਿੰਦਰ ਸਾਹੀ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਲਾਕਾਤ ਗੁਰਬਿੰਦਰ ਸਾਹੀ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਲਾਕਾਤ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?