कपूरथला(गौरव मढ़िया )देशभर में महा शिवरात्रि का त्योहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।इस मौके पर यूथ भाजपा ने इस त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया और खीर का लंगर लगाया गया।इस लंगर में युवा भाजपा के सभी कार्यकर्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने उत्साह से शामिल होकर अपने हाथो से लंगर में सेवा की।इस अवसर पर युवा भाजपा जिला अध्यक्ष सन्नी बैंस ने कहा कि हमें हर धर्म के त्यौहार मिलजुल कर मानाने चाहिए और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए।सन्नी बैंस ने कहा कि हमारा देश त्यौहारों का देश माना जाता है।

यह पवित्र पंजाब है जहां गुरुओं और पीरों की दया से दिन चढ़ते भी आनंद और दिन ढलते भी आनंद होता है।पंजाब में त्योहारों और मेलों का एक लंबा कारवां चलता है।साल में शायद ही कोई महीना ऐसा होता है जिसमें मेला या त्योहार न आते हो।मेलों और त्यौहारों की इसी शृंखला में आता है महाशिवरात्रि का त्यौहार,जिसे सभी मिलकर बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।महाशिवरात्रि का त्यौहार आस्था और विश्वास का प्रतीक है।इस अवसर पर भाजपा मंडल सदर दोन के अध्यक्ष सरबजीत सिंघब देयोल,किशन लाल,राजन चौहान, हैप्पी चौहान,राहुल चौहान,कुंदन चौहान,विकास चौहान, अंकुश चौहान,लक्ष्य चौहान,कुणाल चौहान,पंकज,लवप्रीत, मोनू,लवी,सोनू,साहिल वालिया,सोनू औजला आदि मौजूद रहे।

