विजिलेंस पठानकोट ने मेडिकल बिल पास करवाने के नाम पर 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमृतसर के ब्यास निवासी बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस पठानकोट के डीएसपी निर्मलजीत सिंह ने बताया कि दो माह पहले विजिलेंस को दी शिकायत में पठानकोट निवासी सतनाम सिंह ने कहा कि उसके भाई गरीब सिंह के उपचार का तीन लाख 13 हजार 486 रुपये का मेडिकल बिल बना था। जब बलजिंदर सिंह के पास बिल पास करवाने आए तो उसने 35 हजार रुपये रिश्वत मांगी।

