By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: केजरीवाल दुनिया का सबसे बड़ा ड्रामेबाज – पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > केजरीवाल दुनिया का सबसे बड़ा ड्रामेबाज – पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल
JalandharKapurthla

केजरीवाल दुनिया का सबसे बड़ा ड्रामेबाज – पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल

Talk Hindustan
Last updated: 2024/03/04 at 9:36 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
केजरीवाल दुनिया का सबसे बड़ा ड्रामेबाज – पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल
SHARE

मनप्रीत बादल ने भाजपा जिला अध्यक्ष खोजेवाल से विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

कपूरथला(गौरव मढ़िया )  पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का वादा करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी सरकार के शासनकाल में पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। हत्या और डकैती की घटनाओं से राज्य की जनता में आतंक का माहौल है।उक्त प्रगटावा भाजपा कौर कमेटी पंजाब के सदस्य एवं पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल की अध्यक्षता में आयोजित बूथ सम्मेलन में भाग लेने के उपरांत मंदिर सभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया।इस दौरान मनप्रीत बादल ने भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल से भी कई मुद्दों पर चर्चा की और जिले में भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में निकम्मी सरकार के कारण राज्य में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।आप सरकार के कार्यकाल में पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है।उन्होंने आगे कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतें राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं।उनके द्वारा लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पंजाब सरकार और राज्य का खुफिया विभाग गहरी नींद में सो रहा है।उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों और राजनीतिक दलों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां पंजाब में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से खराब हो गई है।बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को पंजाबियों की कोई परवाह नहीं है,

यह सरकार चिल्ला-रोला रप्पा डालकर,लड़ाई-झगड़ा करके, असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाकर पंजाब की जनता को गुमराह करके पांच साल पूरे करना चाहती है। उन्होंने कहा केजरीवाल दुनिया के सबसे बड़े ड्रामेबाज है, उनकी पार्टी ने पंजाबियों को धोखा दिया है,अब पंजाबी इस पार्टी का पंजाब से बोरिया बिस्तरा गोल कर देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार बने दो साल हो गए।92 सीटों से प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद सत्ता के नशे में धुत मुख्य मंत्री भगवंत मान केजरीवाल के इशारो पर नाच रहे है और केजरीवाल के पंजाब पर काबिज होने के खेल को पूरा करने के लिए केजरीवाल के हर आदेश का पालन करके वह पंजाब के लोगों को धोखा दे रहे है। उन्होंने कहा पंजाब में आम आदमी पार्टी हर मोर्चे पर विफल रही है।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सीमा हैदर और सचिन की मुश्किलें बढ़ी, पहले पति ने दोनों को भेजा 3-3 करोड़ का नोटिस सीमा हैदर और सचिन की मुश्किलें बढ़ी, पहले पति ने दोनों को भेजा 3-3 करोड़ का नोटिस
Next Article ਮਨਵੀਰ ਸਿੰਘ ਵਡਾਲਾ ਨੂੰ ਦੂਜੀ ਵਾਰ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਜਿਲਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਨਿਯੁਕਤ ਮਨਵੀਰ ਸਿੰਘ ਵਡਾਲਾ ਨੂੰ ਦੂਜੀ ਵਾਰ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਜਿਲਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਨਿਯੁਕਤ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?