कहा, कि पंजाब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों जैसा बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध
गांवों में विकास कार्य कराने के लिए फंड की कोई कमी नहीं
जंडू सिंघा (जालंधर), 28 फरवरी : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए 2.58 करोड़ रुपये के प्रमुख विकास प्रोजैक्टों के नींव पत्थर रखे। उन्होंने जंडू सिंघा में बढिया जल स्पलाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए 2.45 करोड़ रुपये की लागत से जल स्पलाई योजना की आधारशिला रखी। इसी तरह इसी गांव में 13.65 लाख रुपये की लागत से प्लास्टिक कचरा प्रबंधन प्लांट के निर्माण का भी नींव पत्थर रखा।
इस अवसर पर बोलते हुए, मंत्री और सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों में शहरों की तरह बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा पहले ही कई विकास प्रोजैक्ट शुरू किए गए है। उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रोजैक्टों के पूरा होने से लोगों को निर्बाध और बढिया जल स्पलाई सहित बढिया सुविधाएं मिलेंगी, वहीं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संयंत्र से प्रदूषण रोकने में मदद मिलेगी।

मंत्री और सांसद ने कहा कि विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है क्योंकि पंजाब सरकार पहले से ही राज्य में विभिन्न प्रोजैक्ट चला रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए राज्य में कई विकास प्रोजैक्ट शुरू किए जा चुके है। मंत्री और सांसद ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए एक अनूठी पहल ‘आप दी सरकार, ‘आप दे द्वार’ शुरू की है, जिसके तहत आयोजित कैंपों में बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे है जहां उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति को तेज करने के लिए कई अनूठी पहल करने के अलावा, सरकार लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने के उद्देश्य से भी लोगों तक पहुंच रही है।

