By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: आप दी सरकार,आप दे द्वार के तहत हलके के पांच गांवो में लगे सुविधा कैंप
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > आप दी सरकार,आप दे द्वार के तहत हलके के पांच गांवो में लगे सुविधा कैंप
Jalandhar

आप दी सरकार,आप दे द्वार के तहत हलके के पांच गांवो में लगे सुविधा कैंप

Talk Hindustan
Last updated: 2024/02/16 at 9:48 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
आप दी सरकार,आप दे द्वार के तहत हलके  के पांच गांवो में लगे सुविधा कैंप
SHARE

इस योजना की शुरूआत कर पंजाब ने एक बार फिर देशभर में बाजी मार ली है-चेयरमेन इंडियन

कपूरथला(गौरव मढ़िया )लोगों की सुविधा के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से सरकार तुहाड्डे द्वार प्रोग्राम के तहत हलके में पांच जगहों में सुविधा कैंपों का आयोजन किया गया।इसके तहत गांवो इबन,अहिमदपुर, भेटा,धारीवाल दोना,मंसूरवाल दोना गांव में इस कैंप का आयोजन किया गया,जिसमें नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन विशेष तौर पर पहुंचे।इंडियन ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की कोशिश लोगों के काम करने की है,

जिसके तहत आप दी सरकार,आप दे द्वार योजना की शुरुआत की गई है।इसके तहत अब लोगों के काम गांव में ही हो रहे है।उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।इंडियन ने कहा पंजाब लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ अब दरवाजे पर ही दे रही है।उन्होंने कहा इस योजना के तहत गांव और मोहल्ला स्तर पर कैंपों का आयोजन किया जा रहा।इन कैंपों में लोगों को सरकारी सेवाएं प्रदान की की जा रही है।चेयरमेन इंडियन ने कहा कि अब लोगों को अपने आम प्रशासकीय कामों की खातिर सरकारी दफ्तरों में नहीं जाना पड़ेगा बल्कि सरकारी अधिकारी खुद लोगों के पास जाकर सेवाएं मुहैया करवाएंगे।उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तविक अर्थों में लोगों के सशक्तीकरण का उद्देश्य पूरा करती है।

उन्होंने बताया कि हर रोज ग्रामीण और शहरी इलाकों में कैंप लगाए जा रहे है।प्रत्येक तहसील में रोजाना चार कैंप लगाए जा रहे है।कैंप के स्थान,तारीख और समय के बारे लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के कदम उठाए जा रहे हैं।इंडियन ने कहा कि इस योजना की शुरूआत कर पंजाब ने एक बार फिर देशभर में बाजी मार ली है।उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में अन्य राज्य भी इस योजना को लागू करेंगे।इंडियन ने कहा कि पंजाब सरकार ने दिसंबर 2023 में 43 महत्वपूर्ण सेवाओं को लोगों के द्वार पर मुहैया करवाने की योजना शुरू की थी।1076 नंबर पर कॉल कर लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।इंडियन ने बताया कि कैंप में एसडीएम, तहसीलदार,जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी,जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी,एसएचओ,जिला कल्याण अधिकारी,कानूनगो,पटवारी,एसडीओ,एक्सईएन मौजूद रहते है।

उन्होंने बताया कि अगर कोई हलफिया बयान या कोई अन्य दस्तावेज भी तस्दीक करवाना चाहता है तो अधिकारी कैंप में मिलेगा और वह उसी समय पर तस्दीक करके मौके पर ही संबंधित व्यक्ति को सौंप देगा।उन्होंने बताया कि अगर किसी को कॉलेज में दाखिला लेना है और निवास प्रमाणपत्र बनवाना है तो उसे आधार कार्ड,वोटर कार्ड और अन्य जरुरी असली दस्तावेज को कैंप में अप्लाई करना होगा।इसकी तस्दीक के लिए कैंप में पटवारी मौजूद होगा।इसके बाद तहसीलदार या नायब तहसीलदार मौके पर उसकी तस्दीक करके प्रमाणपत्र सौंप देगा।उन्होंने कहा कि गांवों और मोहल्ले में लगने वाले इन कैंपों में 44 तरह की प्रमुख सेवाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है।

जैसे आवास प्रमाणपत्र,जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र,जन्म/मृत्यु प्रमाणपत्र,फर्द,लेबर रजिस्ट्रेशन,पेंशन,ग्रामीण क्षेत्र प्रमाणपत्र समेत अन्य सेवाओं का लाभ इन कैंपों में लोगों को दिया जा रहा है। वहीं मौके पर ही लोगों की शिकायतों का निपटारा भी किया जा रहा है।इस अवसर पर ब्लाक प्रधान अनमोल कुमार गिल,ब्लाक प्रधानसुन्नी रत्रा,इवेंट इंचार्ज गौरव कंडा, सुरजीत सिंह विक्की,सुखदेव सिंह रिंकू,शोशल मिडिया इंचार्ज कुलवंत सिंह औजला,सरपंच इबन संतोख सिंह,गुरमुख सिंह गोमा आदि उपस्थित थे।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंजाब वक्फ बोर्ड ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा पंजाब वक्फ बोर्ड ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा
Next Article ਕਾਂਗਰਸ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ, ਸੱਤਾ ‘ਚ ਆਉਣ ‘ਤੇ MSP ਬਣੇਗਾ ਕਾਨੂੰਨ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਕਾਂਗਰਸ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ, ਸੱਤਾ ‘ਚ ਆਉਣ ‘ਤੇ MSP ਬਣੇਗਾ ਕਾਨੂੰਨ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?