By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के लिए जिला प्रशासन करेगा उचित प्रबंध
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के लिए जिला प्रशासन करेगा उचित प्रबंध
Jalandhar

श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के लिए जिला प्रशासन करेगा उचित प्रबंध

Talk Hindustan
Last updated: 2024/02/10 at 7:47 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के लिए जिला प्रशासन करेगा उचित प्रबंध
SHARE

विधायक एवं डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों,धार्मिक संगठनों के साथ शोभा यात्रा और प्रकाश पर्व मनाने संबंधी बैठक की

जालंधर, 10 फरवरी : जालंधर पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल और डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने अधिकारियों को श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती को समर्पित शोभा यात्रा के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासकीय परिसर में अधिकारियों और विभिन्न धार्मिक ,सामाजिक संगठनों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के लिए पुलिस, सिविल और नगर निगम द्वारा उचित प्रबंध किए जाएंगे।

उन्होंने पुलिस विभाग से शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरने वाली शोभा यात्रा के दौरान महिला पुलिस कर्मियों को तैनात करने के अलावा पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने को कहा।उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शोभा यात्रा के दौरान यातायात को उचित ढंग से चलाने के लिए रूट डाईवर्ट किए जाएं।साथ ही स्पष्ट कहा कि यातायात प्रबंध उचित ढंग से सुनिश्चित किए जाए ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डा.बी.आर. अंबेडकर चौक और श्री गुरु रविदास चौक पर पुलिस कंट्रोल रूम बनाया जाए।

इसी प्रकार, जालंधर नगर निगम को चौराहों की सफाई, पीने के पानी, मोबाइल शौचालय और शोभा यात्रा मार्ग की सजावट के लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए भी कहा गया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध बिजली स्पलाई सुनिश्चित करने और लटकती तारों को तुरंत ठीक करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस अवसर पर विशेष मैडीकल टीमें तैनात करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन इस महत्वपूर्ण आयोजन को पूरे उत्साह और धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार मनाने के लिए पूरे प्रबंध करेगा। उन्होंने विभिन्न संगठनों से फीडबैक और सुझाव भी लिए और बैठक में उपस्थित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि श्री गुरु रविदास महाराज जी को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे किए जाएंगे।

इस मौके पर पंजाब कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कारपोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा, दिनेश ढल्ल, श्री गुरु रविदास धाम से सेठ सतपाल़ मल, स्टीफन कलेर, जस्सी तलहन, हरदयाल बंगा, विनोद कौल, राकेश चौहान, विशाल दुग्ग, महिंद्रपाल, तरलोक कालिया, कमल बुद्धिराजा, एडवोकेट मधु, एडवोकेट हरमिंदर सिंह, विजय बधन व अन्य ने अपने विचार रखे। उन्होंने बैठक में जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों को समय पर पूरा करने की भी प्रशंसा की।

TAGGED: administration, spiritual
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article 11 नायब तहसीलदाराें की पंजाब सरकार ने की नियुक्ति, पढ़ें आदेश 11 नायब तहसीलदाराें की पंजाब सरकार ने की नियुक्ति, पढ़ें आदेश
Next Article ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ के तहत लिद्दडां और गांव भठ्ठे में लगाए कैंप, विशेष कैंपों को मिल रहा भारी जन सर्मथन – बलकार सिंह ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ के तहत लिद्दडां और गांव भठ्ठे में लगाए कैंप, विशेष कैंपों को मिल रहा भारी जन सर्मथन – बलकार सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?