By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पंजाब सरकार ने जालंधर शहर की सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए: बलकार सिंह
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > पंजाब सरकार ने जालंधर शहर की सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए: बलकार सिंह
JalandharKapurthla

पंजाब सरकार ने जालंधर शहर की सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए: बलकार सिंह

Talk Hindustan
Last updated: 2024/02/05 at 10:03 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
पंजाब सरकार ने जालंधर शहर की सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए: बलकार सिंह
SHARE

कैबिनेट मंत्री ने जालंधर शहर में विकास प्रोजैक्टों की प्रगति की समीक्षा की

कहा, राज्य में विकास कार्य करवाने के लिए फंड की कोई कमी नहीं

जालंधर, 5 फरवरी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज कहा कि राज्य सरकार ने जालंधर शहर में सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है ताकि शहर में सड़क बुनियादी ढांचे को उच्च दर्जे का बनाया जा सके।शहर के विकास प्रोजैक्टों संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने जालंधर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी सड़कों का समय पर निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया क्योंकि सरकार ने इसके लिए पहले ही फंड जारी कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास को सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है और इस विशाल काम को पूरा करने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों और अन्य परियोजनाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से डा.बी.आर. अंबेडकर पार्क की काया-कल्प संबंधित निर्माण कार्य शुरू करने का भी निर्देश दिया ताकि इस क्षेत्र के लोग आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस संबंधी टेंडर पहले ही जारी कर दिए गए है और एक करोड़ की लागत से पार्क का काया कल्प किया जाएगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नागरिकों को बढिया सेवाएं प्रदान करने कई कदम उठाए जा रहे है, जिसके तहत नगर निगम अथारिटी में खाली पदों को भरने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग में 375 खाली पदों को भरा जा रहा है, जिससे विकास कार्यों की गति तेज होगी। इसी तरह, शहरों में अग्निशमन सेवाओं को बढिया बनाने के लिए लगभग 400 फायरमैन की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है।

TAGGED: administration, Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंजाब सरकार बडे स्तर पर मनाएगी गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व, कैबिनेट मंत्री ने 24 फरवरी को होने वाले समागम की तैयारियों का लिया जायजा पंजाब सरकार बडे स्तर पर मनाएगी गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व, कैबिनेट मंत्री ने 24 फरवरी को होने वाले समागम की तैयारियों का लिया जायजा
Next Article ‘फरिश्ते’ योजना तहत इलाज के लिए जालंधर जिले में 41 अस्पताल सूचीबद्ध ‘फरिश्ते’ योजना तहत इलाज के लिए जालंधर जिले में 41 अस्पताल सूचीबद्ध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?