By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: डिप्टी कमिश्नर ने सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > डिप्टी कमिश्नर ने सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
Jalandhar

डिप्टी कमिश्नर ने सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

Talk Hindustan
Last updated: 2024/02/01 at 8:58 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
डिप्टी कमिश्नर ने सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
SHARE

लोगों को अस्पतालों में आवश्यक दवाएं देने को यकीनी बनाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश

एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए 43 निजी संस्थानों को किया अधिकृत – सरकारी दर पर ही मिलेगी सुविधा

जालंधर, 1 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री विशेष सारंगल ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार, सिविल सर्जन, एस.एम.ओ. और मैडीकल सुपरीडैंट यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मरीज को सरकारी अस्पताल के बाहर से दवा न लेनी पड़े क्योंकि मरीजों को सभी आवश्यक दवाएं मुफ्त देने के लिए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी अस्पतालों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवा दी है।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने आज सिविल अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।उन्होंने सिविल अस्पताल में दवाओं के स्टॉक, मैडीकल सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के आदेश दिए।

उन्होंने सिविल सर्जन और एस.एम.ओज. को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा निर्देश है कि किसी भी मरीज को सरकारी अस्पताल से बाहर दवा खरीदने के लिए न जाना पडे, इसलिए सभी एस.एम.ओ. यह सुनिश्चित करे कि डाक्टर मरीजों को सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध दवाएं ही लिखें क्योंकि अस्पतालों में सभी आवश्यक दवाएं पहले से ही उपलब्ध है। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि यदि कोई दवा अस्पताल के स्टॉक में उपलब्ध नहीं है, तो उसकी खरीद के लिए एस.एम.ओ. को फंड जारी कर दिए गए है, ताकि जरूरत अनुसार दवा खरीद कर मरीज को दी जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध करवायी जाए। इसके अलावा एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड के लिए 43 निजी संस्थानों को भी अधिकृत किया गया है, जहां मरीज सरकारी दर अनुसार एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड करवा सकते है। इसके लिए निर्धारित फीस केवल सरकारी अस्पताल में ही जमा की जाएगी तथा निजी संस्थान में किसी भी प्रकार की फीस देने की आवश्यकता नहीं होगी। इन 43 संस्थाओं में से 21 संस्थाओं ने काम शुरू कर दिया है जबकि बाकी संस्थाएं भी अगले कुछ दिनों में काम शुरू कर देंगी।

इसके अलावा उन्होंने सिविल सर्जन और एसएमओ को पी.एच.सी., सी.एच.सी. का निजी तौर पर दौरा कर मैडीकल सुविधाओं की उपलब्धता जांचने को भी कहा।इससे पहले डिप्टी कमिश्नर ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, सिविल सर्जन और सभी एस.एम.ओ के साथ भी बैठक की।

TAGGED: administration, Civil hospital
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2.5 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ किये नष्ट जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2.5 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ किये नष्ट
Next Article ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੰਵੇਦਨਸ਼ੀਲ ਬੂਥਾਂ ਦੀ ਸ਼ਨਾਖ਼ਤ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਆਦੇਸ਼, ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ-2024 ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਅੱਜ ਸਮੂਹ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ.ਜ਼/ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ.ਜ਼ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੰਵੇਦਨਸ਼ੀਲ ਬੂਥਾਂ ਦੀ ਸ਼ਨਾਖ਼ਤ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਆਦੇਸ਼, ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ-2024 ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਅੱਜ ਸਮੂਹ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ.ਜ਼/ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ.ਜ਼ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?