By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पंजाब की झांकियों का फिल्लौर व नकोदर पहुंचने पर लोगों ने किया भव्य स्वागत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > पंजाब की झांकियों का फिल्लौर व नकोदर पहुंचने पर लोगों ने किया भव्य स्वागत
Jalandhar

पंजाब की झांकियों का फिल्लौर व नकोदर पहुंचने पर लोगों ने किया भव्य स्वागत

Talk Hindustan
Last updated: 2024/01/28 at 7:43 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
पंजाब की झांकियों का फिल्लौर व नकोदर पहुंचने पर लोगों ने किया भव्य स्वागत
SHARE

राज्य के गौरवमयी इतिहास से युवाओं को अवगत करवाने के लिए ये है एक अनूठी पहल

जालंधर, 28 जनवरी– पंजाब के गौरवमयी इतिहास के दर्शाती हुई झांकियां रविवार को जालंधर पहुंची, जहां फिल्लौर व नकोदर में लोगों द्वारा इन झांकियों का भव्य स्वागत किया। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के निर्देश पर एसडीएम फिल्लौर अमनपाल सिंह और एसडीएम नकोदर गुरसिमरन सिंह ढिल्लों की अगुवाई में जिला प्रशासन ने इन झांकियों का यहां पहुंचने पर स्वागत किया।

सोमवार को ये झांकियां नकोदर, लांबड़ा से होते हुए नकोदर चौक पहुंचेगी और फिर यहां से अमृतसर जिले के लिए रवाना होंगी। इन झांकियों में जलियांवाले बाग की घटना, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, शहीद करता सिंह सराभा, शहीद ऊधम सिंह, बाबा सोहन सिंह भकना, लाला लाजपत राय, शहीद सुखदेव, लाला हरदियाल, सरदार अजीत सिंह, बाबा खड़क सिंह, मदन लाल ढींगरा, डॉ. दीवान सिंह कालेपानी जैसी महान शख्सियतों व कामागाटा मारू की घटना को दिखाया गया है।

इसी तरह दूसरी झांकी के जरिए नारी सशक्तिकरण (माई भागो- पहली महान सिख महिला योद्धा) व माई भागो आर्मड फोर्सेज प्रीपेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली महिलाओं को दर्शाया गया है। इसी तरह तीसरी झांकी के जरिए पंजाब के अमीर विरसे व सभ्याचार की एक झलक पेश की गई है।

जिक्रयोग है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से इन झांकियों को पंजाब के कौने-कौने में प्रदर्सित करने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद ये झांकियां आज जालंधर जिले में पहुंची हैं ताकि आम लोग भी इन झांकियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। ये प्रयास राज्य के युवाओं को पंजाब की अमीर विरासत और स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों की भूमिका के बारे में जानकरी देने में मील का पत्थर साबित होगा।

इन झांकियों के को देखने के बाद लोगों ने पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया, जिसकी बदौलत उन्हें पंजाब के महान गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों के योगदान और नारी सशक्तिकरण की झलक एक साथ देखने को मिली है। रविवार को ये झांकियां फिल्लौर से होते हुए गोरायां और जंडिय़ाला पहुंची, जहां लोगों ने इन झांकियों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद ये झांकियां नकोदर पहुंची, यहां भी बड़ी तादाद में लोग खासकर स्कूलों के विद्यार्थी इन झांकियों को देखने के लिए पहुंचे। सोमवार को ये झांकियां नकोदर रोड से होते हुए शहर में दाखिल होंगी, जहां से ये आगे अमृतसर जिले के लिए अपने सफर की शुरूआत करेंगी।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼,10 ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ, ਇਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਹਥਿਆਰ ਸਮੇਤ ਚਾਰ ਕਾਬੂ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼,10 ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ, ਇਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਹਥਿਆਰ ਸਮੇਤ ਚਾਰ ਕਾਬੂ
Next Article ਵਿਰਾਸਤੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਚੌਰਾਹਿਆਂ ਅਤੇ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਵਿਵਸਥਾ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ-ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਵਿਰਾਸਤੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਚੌਰਾਹਿਆਂ ਅਤੇ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਵਿਵਸਥਾ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ-ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?