By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: बिहार में नीतीश ने ली 9वीं बार CM पद की शपथ, सम्राट और विजय बने डिप्टी सीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > state > बिहार में नीतीश ने ली 9वीं बार CM पद की शपथ, सम्राट और विजय बने डिप्टी सीएम
BiharDelhiIndiaPoliticsstate

बिहार में नीतीश ने ली 9वीं बार CM पद की शपथ, सम्राट और विजय बने डिप्टी सीएम

Talk Hindustan
Last updated: 2024/01/28 at 7:02 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
बिहार में नीतीश ने ली 9वीं बार CM पद की शपथ, सम्राट और विजय बने डिप्टी सीएम
SHARE

पटना : बिहार में नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश ने बतौर मुख्यमंत्री नौवीं बार शपथ ली है। राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ बीजेपी के दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है। इसमें सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हैं।

सम्राट चौधरी बीजेपी के अभी बिहार अध्यक्ष हैं। नीतीश के महागठबंधन में जाने के बाद बीजेपी ने उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी थी। पिछले एक साल में वे लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ मुखर होकर राजनीति कर रहे थे। अब उन्हें नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी बनाया गया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व में स्पीकर रह चुके विजय सिन्हा को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है। वह भी नीतीश के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक मुखर रहे थे। अब वे मुख्यमंत्री के साथ मिलकर काम करेंगे।

उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 की 40 सीटें जीतेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार को हराकर हम चुनाव जीतकर आए थे, आगे भी उन्हें हराएंगे।

नीतीश के मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही एनडीए की सरकार बिहार में एक बार फिर सत्तारूढ़ हो गई। नीतीश के शपथ लेते ही जय श्री राम के नारों से राजभवन गूंज गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद महागठबंधन की सरकार भंग हो गई थी। इसके बाद नीतीश ने फिर राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए भाजपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा।कहा कि हम भाजपा के साथ पहले भी थे, बस बीच में कहीं चले गए थे। उन्होंने कहा कि हम बिहार के हित के लिए काम करते हैं। बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। दोबारा दल बदलने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स कर बधाई दी। उन्होंने एक्स कर लिखा- बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।

विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (संतोश मांझी), सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में सबसे अधिक चर्चा एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बेटे संतोष कुमार सुमन की हुई। वे पिछले तीन दिन से चर्चा में थे। इनकी पार्टी से चार विधायक हैं। मंत्रियों की शपथ के बाद समारोह का समापन हो गया, अब एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चल रहा है।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article नीतीश कुमार ने राज्यपाल को साैंपा इस्तीफा, BJP के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश नीतीश कुमार ने राज्यपाल को साैंपा इस्तीफा, BJP के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश
Next Article भीषण सड़क हादसे में हुई मौत के बाद एक साथ जली चारों दोस्तों की चिताएं भीषण सड़क हादसे में हुई मौत के बाद एक साथ जली चारों दोस्तों की चिताएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?