By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी, अत्याधुनिक उपकरणों से होंगे लैस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी, अत्याधुनिक उपकरणों से होंगे लैस
Jalandhar

सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी, अत्याधुनिक उपकरणों से होंगे लैस

Talk Hindustan
Last updated: 2024/01/27 at 7:06 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी, अत्याधुनिक उपकरणों से होंगे लैस
SHARE

जालंधर, 27 जनवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में अपनी किस्म की पहली सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की, जो लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए 5500 किलोमीटर सड़कों की निगरानी करेगी। सड़क सुरक्षा फोर्स को सड़कों की कुशलता से निगरानी करने के लिए पहले पड़ाव में 144 अति-आधुनिक वाहन दिए गए हैं। इन वाहनों में 116 टोयोटा हिलक्स और 28 महेन्द्रा स्कॉर्पियो शामिल हैं और सड़कों की निगरानी के लिए यह वाहन हर 30 किलोमीटर के फासले के साथ तैनात किए जाएंगे।

इन वाहनों में चार पुलिस कर्मचारियों की टीम होगी, जिसका नेतृत्व पैट्रोलिंग इंचार्ज के तौर पर ए.एस.आई. या उससे उच्च रैंक का अधिकारी करेगा।
हर जिले में रोड इंटरसेप्टर तैनात किए जाएंगे, जिनकी निगरानी तीन पुलिस कर्मचारी करेंगे। एस.एस.एफ. के पहले पड़ाव में 1296 नए भर्ती पुलिस कर्मचारियों और मौजूदा 432 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

यह टीमें आठ घंटे की शिफ्ट के मुताबिक 24 घंटे तैनात रहेंगी, जिस सम्बन्धी उनको पुलिस प्रशिक्षण अकेडमी, कपूरथला में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
ट्रैफिक़ नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए यह वाहन स्पीड गन, अल्कोमीटर, ई-चालान मशीनें और ए.आई. आधारित स्मार्ट प्रणाली जैसे अति-आधुनिक उपकरणों से लैस हैं।

उनके पास कमांड एंड कंट्रोल सैंटर के साथ-साथ रीयल-टाईम सी.सी.टी.वी. कैमरों वाली रिक्वरी वैन भी होगी। इसके साथ ही सड़क हादसों की जांच और तकनीकी काम संभालने के लिए मैकेनिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर और आई.टी. माहिर भी होंगे।

TAGGED: administration, Political, Political news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में ‘सडक़ सुरक्षा फोर्स’ की शुरुआत, पी.ए.पी. के मैदान से हाई-टैक वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में ‘सडक़ सुरक्षा फोर्स’ की शुरुआत, पी.ए.पी. के मैदान से हाई-टैक वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article कमिश्नरेट पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद कमिश्नरेट पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?