एलपीयू के तेज स्कोरर प्रिंस को चैंपियनशिप का ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी‘ घोषित किया गया
“कोई भी क्षेत्र हो, एलपीयू के विद्यार्थी खुद को बेहतरीन साबित कर दिखाते हैं“: एलपीयू की प्रो चांसलर रश्मी मित्तल
जालंधर: एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) द्वारा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के खो खो गेम कंपाउंड में नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर-यूनिवर्सिटी खो-खो (पुरुष) चैंपियनशिप-2023-24 की मेजबानी की गई। भाग लेने वाली टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर प्रतिस्पर्धा की, जबकि एलपीयू की टीम ने क्षेत्र के अन्य सभी मजबूत माने जाने वाले सरकारी, राज्य और अन्य निजी विश्वविद्यालयों से चैंपियनशिप ट्रॉफी हासिल की। मैचों में तेज स्कोरर, एलपीयू के प्रिंस (चेस्ट नंबर 8) को चैंपियनशिप का ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ भी घोषित किया गया है।

इस चैम्पियशिप में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर प्रथम उपविजेता तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वितीय उपविजेता घोषित हुए ; वहीं, चौथे स्थान पर महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक रही ।एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल ने विजेताओं को बधाई दी और उन्हें सच्ची खेल भावना और प्रतिस्पर्धी भावना अपनाकर जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रीमती मित्तल ने यह भी साझा किया: “पाठ्यचर्या या सह पाठयक्रम गतिविधियों का कोई भी क्षेत्र हो, एलपीयू के छात्र हमेशा खुद को बेहतरीन साबित करते हैं।”

एलपीयू के खिलाड़ियों ने अपने विरोधियों के खिलाफ खेले गए मैचों में खेल के लिए बेहतरीन दौड़ और पीछा करने की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिणामस्वरूप, वे अपने मजबूत प्रतिस्पर्धियों से विजेता की ट्रॉफी हासिल करने में सक्षम हुए। इससे पहले भी एलपीयू की महिला खो खो टीम जोनल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत चुकी है।बहुत उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा के साथ, खो-खो भारत के सबसे प्रसिद्ध और व्यापक रूप से खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों में से एक है। भाग लेने वाली प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं, जिनमें से 9 खेल मैदान में शामिल होते हैं और शेष 3 बचाव दल के सदस्य बन जाते हैं।

