20 जनवरी से 22 जनवरी तक शहर दुल्हन की सजाएं जिला प्रसाशन-लाली भास्कर
कहा-22 जनवरी को भारत के इतिहास का होगा स्वर्णिम दिन, हर घर में मनेगी दिवाली
कपूरथला(गौरव मढ़िया )आल इंडिया आंतकवाद विरोधी फ्रंट के प्रदेश उपप्रधान राजेश भास्कर लाली व ट्रैफिक इंचार्ज दर्शन सिंह को श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समागम के सबंध में शहर के समूह हिन्दू संगठनों द्वारा 20 जनवरी को निकाली जा रही विशाल शोभायात्रा के लिए गुरुवार को हिन्दू संगठनों के नेताओ द्वारा यात्रा का निमंत्रण पत्र दिया।इस अवसर पर हिन्दू नेताओ दीपक मदान,संदीप पंडित,अनिल शुक्ला,रमन मल्होत्रा ने बताया कि श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समागम के सबंध में शहर के समूह हिन्दू संगठनों द्वारा 20 जनवरी को निकली जा रही विशाल शोभायात्रा को इतहासिक बनाने के लिए समूह समाज का सहयोग लिया जा रहा है।

इस दौरान लाली भास्कर ने राम पर किन्तु परन्तु करने वालो को कहा कि 500 वर्षों तक जिन्होंने संघर्ष किया आज भी उनकी पीढ़ी के लोग भाजपा,सपा और कांग्रेस में हैं।उनके पुरखों के कारण ही राम मंदिर बना है,ऐसे में सभी को मिलकर राम मंदिर का उत्सव मनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि भगवान राम भारत की साझी सांस्कृतिक विरासत हैं।हर भारतीय को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजजार है।भगवान राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन होगा।पांच सौ साल के लंबे इंतज़ार के बाद यह शुभ घड़ी आई है।इस दिन भारत भर में दिवाली मनेगी।लाली भास्कर ने कहा कि हर हिन्दू 22 जनवरी के दिन अपने घर,स्थानीय मंदिरों में जाकर इस शुभ घड़ी का उत्सव मनाएंगे।

