लगभग 300 प्रोफेसरों ने 800 पाठ्यक्रमों के लिए कक्षाएं संचालित कीं
जनवरी 2024 सत्र के लिए एलपीयू के डिस्टेंस एजुकेशन कार्यक्रमों के लिए प्रवेश जारी हैं
जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने अपने डिस्टेंस एजुकेशन के स्टुडेंट्स के लिए चार सप्ताह का व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम (पीसीपी) आयोजित किया। लगभग 300 अध्यापकों ने 800 पाठ्यक्रमों के लिए कक्षाएं संचालित कीं। विभिन्न प्रोग्रामों के पाठ्यक्रम के सभी महत्वपूर्ण विषयों को शामिल करते हुए निर्देशात्मक योजनाओं के आधार पर कक्षाएं संचालित की गईं।
विभिन्न स्थानों से कई हजारों स्टूडेंट्स ने पीसीपी कक्षाओं में भाग लिया। इन सभी को विश्वविद्यालय के विषय विशेष विशेषज्ञों से अकादमिक परामर्श मिला, जहाँ स्टूडेंट्स की जिज्ञासाओं पर चर्चा की गई और उनका समाधान किया गया स्टूडेंट्स के पंजीकरण के आधार पर, विश्वविद्यालय ने मैनेजमेंट , कंप्यूटर एप्लीकेशन, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कॉमर्स, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षा, अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान आदि 15+ विषयों में पीसीपी कक्षाएं आयोजित कीं।
कई सरकारी कर्मचारी और अन्य कामकाजी प्रोफेशनल स्टूडेंट्स भी इन कक्षाओं में भाग लेने के लिए अपनी व्यस्तताओं से समय निकालते हैं | भाग लेने वाले एमसीए के स्टूडेंट्स में से एक, नाज़दीप कौर ने साझा किया, “यहां, अब तक प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को लागू करने के लिए व्यावहारिक सत्र फायदेमंद साबित हुए। पीसीपी कक्षाएं वास्तव में अध्ययन करने और अच्छे अंक प्राप्त करने की रणनीति प्रदान करती हैं। बैचलर ऑफ आर्ट्स की छात्रा जयता का मानना है, “एलपीयू के प्रोफेसरों ने स्पष्टीकरण और प्रासंगिक उदाहरण प्रदान किए जिससे हमें बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली।”
एलपीयू के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक ने बताया कि वर्तमान में जनवरी 2024 सत्र के लिए एलपीयू के दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों के लिए प्रवेश चल रहा है।

