कपूरथला (गौरव मढ़िया ) श्री हरिनाम प्रचार मंडल मंदिर श्री जानकी दास कपूरथला के प्रधान श्री सरदारी लाल शर्मा जी जो 23/12/2023 को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण करके प्रभु चरणों में विलीन हो गये थे उनके जाने के बाद श्री हरि नाम प्रचार मंडल मंदिर श्री जानकी दास के काम काज को सम्पूर्ण रूप से चलाने के लिए श्री दीपक सलवान जी को सर्वसम्मिति से प्रधान नियुक्त किया गया
इस अवसर पर श्री हरिनाम प्रचार मंडल के संस्थापक श्री नरेन्द्र पंछी जी,महंत राम दास जी,सतीश शर्मा,बंटी सेठी,सुनील बजाज,विपन वालिया,शिव वर्मा,प्रोफ़ेसर सुखविंदर सागर,रजिंदर सिंह,सुरिंदर (घोघा),पंकज, अमरजीत अरोड़ा,राजू,सुभाष खन्ना,सुशील सल्होत्रा, रमन मोदगिल,पंडित ब्रिज,पंडित दिनेश,सुनील बनयाल,अभी,पुष्पा शर्मा,राज रानी,दर्शना शर्मा,अनीता आदि उपस्थित थे

