जालंधर 04 जनवरी, 2024 :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स की अर्जुन नगर, लंबा पिंड चौक की शाखा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। यह समारोह स्कूल के प्रिंसिपल मनीष अरोड़ा एवं वाइस प्रिंसिपल राजविंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस मौके पर स्कूल

प्रिंसिपल एवं अन्य स्टाफ मेंबर्स ने स्कूलों के मैनेजिंग डायरेक्टर आर. के. खन्ना का स्वागत स्कूल बैंड के साथ किया। इस समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर गणपति अराधना से की गई। समारोह का मुख्य विषय संस्कार का रखने का मूल कारण छात्रों में अच्छे संस्कार, संस्कृति,नागरिकता,

ईमानदारी और सकारात्मकता आदि को जागरुक करना था। छात्रों ने विभिन्न प्रदर्शन जैसे नन्हें छात्रों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कठपुतली नृत्य, प्ले, माइम, भंगड़ा, गिद्दा आदि द्वारा सकारात्मकता सन्देश के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्द कर दिया। इसी के साथ समारोह के मुख्य अतिथि एवं स्कूल प्रिंसिपल

द्वारा शिक्षा व अन्य गतिविधियों में अवल छात्रों को पुरुस्कार दिए गए। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने स्कूल स्टाफ़ व छात्रों की मेहनत की प्रशंसा की, और उन्हें शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।


