जालंधर: नए साल के पहले ही दिन सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास शव बरामद हुआ है। शव के बरामद हुए पहचान पत्र से पता चला है कि मृतक व्यक्ति पीएपी में डीएसपी के पद पर तैनात था। मृतक की पहचान दलबीर सिंह के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी के शव बरामद होने के बाद यह मामला
संदिग्ध लग रहा है।

