जालंधर, 19 दिसंबर ;- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गणित विषय के बारे में
जानकारी देना ओर इसमें छात्रों की रुचि को बढ़ाना था। इस संबंध में प्रिंसिपल शैली भल्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने छात्रों ने अलग- अलग मानव श्रृंखला बनाकर कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। उन्होंने गणित के विभिन्न क्षेत्रों और उसकी शाखाओं में उल्लेखनीय योगदान
दिया था। उनका जन्म 22 दिसंबर 1887 को इरोड (आज के तमिलनाडु शहर में) में हुआ था। उनकी याद में हर वर्ष 22 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता
है। उन्होंने समूह छात्रों को गणित विषय को रुचि से पढऩे के लिए प्रेरित किया।


