मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर में आज देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक नागपुर के काटोल के पास ट्रक और टोयोटा क्वालिस कार के बीच में जोरदार टक्कर हुई। जिस में 6 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल शख्स को नागपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि यह एक्सीडेंट रात 1:30 बजे के आसपास हुआ। आमने-सामने की भिड़ंत होने से टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्वालिस में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे।
इस भीषण सड़क हादसे में जबदस्त टक्कर होने के बाद आस पास गावों के लोगो ने मौके पर लोगो की मदद की और उनको बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया,मौके पर पहुंची काटोल पुलिस थाने की पुलिस ने मारे गए लोगो को हॉस्पिटल की मोरचरी में रखवाया और मारे गए लोगों के परिवारों को सूचित किया,
काटोल पुलिस थाने के इन्स्पेक्टर सुशांत मेश्राम ने बताया कि यह ये एक्सीडेंट कल रात 1:30 बजे के आसपास हुआ है। दोनों वाहन तेज गती में थे और आमने-सामने की टक्कर होने से कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए और सवार 6 लोगों की मौत हो गई।

