By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: स्थानीय सरकार मंत्री ने 8वें स्पार्क कैरियर गाईडैंस प्रोग्राम की शुरूआत की, सरकार युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए रास्ते खोलने के लिए वचनबद्ध: बलकार सिंह
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > स्थानीय सरकार मंत्री ने 8वें स्पार्क कैरियर गाईडैंस प्रोग्राम की शुरूआत की, सरकार युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए रास्ते खोलने के लिए वचनबद्ध: बलकार सिंह
JalandharPolitics

स्थानीय सरकार मंत्री ने 8वें स्पार्क कैरियर गाईडैंस प्रोग्राम की शुरूआत की, सरकार युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए रास्ते खोलने के लिए वचनबद्ध: बलकार सिंह

Talk Hindustan
Last updated: 2023/12/12 at 9:04 PM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
स्थानीय सरकार मंत्री ने 8वें स्पार्क कैरियर गाईडैंस प्रोग्राम की शुरूआत की, सरकार युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए रास्ते खोलने के लिए वचनबद्ध: बलकार सिंह
SHARE

नए प्रोग्राम के लिए जिला प्रशासन की प्रंशसा की

डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं को जीवन में उत्मता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया

जालंधर, 12 दिसंबर : स्थानीय निकाय मंत्री स. बलकार सिंह और डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री विशेष सारंगल ने मंगलवार को यहां गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 8वें स्पार्क करियर गाइडैंस प्रोग्राम का उद्घाटन किया। यहां स्टेडियम में एकत्रित छात्रों को संबोधित करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए रास्ते खोलने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अपना भाग्य बदलने के लिए तैयार करना है और इस दो दिन के कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशेषज्ञ छात्रों को जीवन में उत्मत्ता प्राप्त करने का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को राज्य की प्रगति और समृद्धि में बराबर का भागीदार बनाना समय की जरूरत है।

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को 40 हजार से अधिक सरकारी नौकरियाँ पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई है। इसी तरह, राज्य में 58000 करोड़ से अधिक का निवेश किया गया है, जिससे निजी क्षेत्र में 2.98 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी।
स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आप सरकार बनने के बाद लोगों का महान राष्ट्रीय नेताओं के सपनों के साकार होने का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की पवित्र भूमि को महान गुरुओं, संतों, पीरों और पैगंबरों का आशीर्वाद प्राप्त है और पंजाबी युवा बहुत उद्यमशील है, जिन्होंने दुनिया में अपना अलग स्थान बनाया है।

बलकार सिंह ने कहा कि इस अपार क्षमता का प्रयोग करना और राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना समय की मुख्य आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के प्राचीन गौरव को बहाल करने और इसे ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए इस क्षमता का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए वचनबद्ध है।
स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि युवाओं को लाभ पहुंचाने के लिए शिक्षा क्षेत्र में कई सुधार किए गए है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले से ही यह सुनिश्चित करने के लिए कई प्रयास कर रही है कि शिक्षा को इस तरह से डिजाइन किया जाए कि इससे युवाओं को नौकरी पाने में मदद मिले। श्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युवा राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बनें।

स्थानीय निकाय मंत्री ने स्पार्क मेला के आयोजन के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों की तकदीर बदलने में काफी मददगार होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल के लिए जालंधर प्रशासन सराहना का पात्र है और यह करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। बलकार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के युवाओं को सशक्त बनाने के सपने को साकार करने में काफी मददगार साबित होगा।.

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में उचित मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में छात्र विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की राय सुनेंगे, जिससे वे अपनी पसंद के करियर में उत्मत्ता हासिल कर सकेंगे। श्री सारंगल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के विकास और समृद्धि के लिए उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।डिप्टी कमिश्नर ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले कालेजों और छात्रों का धन्यवाद दिया और कहा कि उनके द्वारा दिखाए उत्साह ने उन्हें जालंधर के लोगों की सेवा करने के लिए और अधिक विनम्रता और समर्पण से भर दिया है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि युवाओं की अपार ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए आने वाले दिनों में ऐसे और भी प्रयास किए जाएगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा कि युवा दुनिया भर में अपने साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अच्छी तरह तैयार हों। श्री सारंगल ने युवाओं को आने वाले समय में इस पहल का भरपूर लाभ उठाने के लिए कहा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सपने देखना, कड़ी मेहनत और ‘विकास मानसिकता’ के तीन सिद्धांत युवाओं को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद कर सकते है। श्री सारंगल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए समय देने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री का भी धन्यवाद किया।

TAGGED: administration, Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जिला कुलैक्टर ने 69 नवनियुक्त पटवारियों की पटवार सर्कल में की तैनाती, किसको कहां और कौनसा मिला सर्कल पढ़े जिला कुलैक्टर ने 69 नवनियुक्त पटवारियों की पटवार सर्कल में की तैनाती, किसको कहां और कौनसा मिला सर्कल पढ़े
Next Article स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने 142.12 लाख के सीवरेज प्रोजैक्ट के नींव पत्थर रखे स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने 142.12 लाख के सीवरेज प्रोजैक्ट के नींव पत्थर रखे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?