पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू शादी के बंधन में बंध गए हैं। पटियाला के बरादरी स्थित आवास में करण सिद्धू का इनायत रंधावा के साथ आनंद कारज हुआ।

गुरुवार शाम को पटियाला के निमराना होटल में रिसेप्शन पार्टी है। इसमें राजनीति, फिल्म और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

इनायत रंधावा पटियाला की ही रहने वाली हैं। इनायत व करण ने ऋषिकेश में सगाई की थी।

इनायत के पिता मनिंदर रंधावा फौज में सेवाएं निभा चुके हैं। वह पंजाब रक्षा सेवा भलाई विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर तैनात रहे हैं।

आज शाम की रिसेप्शन पार्टी में पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग , प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी हाईकमान से गुलाम नबी आजाद के शामिल होने की संभावना है।

इनायत रंधावा का परिचय नवजोत सिंह सिद्धू ने इसी साल जून में कराया था। सिद्धू ने अपनी फैमिली के कुछ फोटोग्राफ शेयर किए थे।

