By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: विधानसभा चुनावों भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर मनाया जश्न
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > विधानसभा चुनावों भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर मनाया जश्न
JalandharPolitics

विधानसभा चुनावों भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर मनाया जश्न

Talk Hindustan
Last updated: 2023/12/03 at 7:53 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
विधानसभा चुनावों भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर मनाया जश्न
SHARE

जनता ने राष्ट्र हित और विकास की धारणा पर दिया वोट– सुशील शर्मा

जालंधर : मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनाव में प्रचंड भारी जीत होने पर भाजपा कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों के साथ आतिशबाजी भी की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने जिला पदाधिकारीयों और कार्यकताओं और भाजपा समर्थको के साथ भाजपा की जीत की खुशी मनाई। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूरे देश में हुए विकास पर जनता ने वोट किया है। यह जीत बताती है कि जनता का मोदी पर भरोसा हर रोज और मजबूत हो रहा है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। उससे 2024 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।

सुशील शर्मा ने कहा कि जनता ने अपने राष्ट्र व संस्कृति के हित में भाजपा को वोट देकर जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने विकास के मुद्दे पर मतदान कर विपक्षी दलों की बोलती बंद करा दी है।जनादेश इस बात का गवाह है की वोटर झूठे दावों के बदले काम करने वालों में भरोसा रखती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र की जीत है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद व चहुंमुखी विकास के साथ-साथ कानून के राज को जनता ने समर्थन दिया।उन्होंने कहा कि यह जीत सुशासन, बेहतरीन न्याय प्रणाली, विकास और विश्वास की जीत है। जीत का श्रेय वहां की जनता को ज्यादा जाता है जिन्होंने अराजकता,लचर कानून-व्यवस्था, परिवारवाद के आगे प्रदेश और क्षेत्र के विकास को महत्ता दी।

जनता का जनादेश ने साबित कर दिया कि देश के लिए ही मोदी जी ही उपयोगी हैं।इस अवसर पर पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व सीपीएस और प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,इंद्र इकबाल सिंह अटवाल,सरबजीत मक्कड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,अमरजीत सिंह गोल्डी,राजेश कपूर,जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी,दविंद्र कालिया,दविंदर भारद्वाज,जिला सचिव अमित भाटिया,शाम शर्मा,अजय चोपड़ा,अनु शर्मा,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा,

ज़िला ऑफिस सह-सचिव योगेश मल्होत्रा,युवा मोर्चा प्रधान पंकज जुल्का,एस.सी मोर्चा प्रधान अजमेर बादल,ओ.बी.सी मोर्चा प्रधान बॉबी कश्यप,वरिष्ठ भाजपा नेता किशन लाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल,संदीप कुमार,राजेश मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा,मनीष बल,गौरव जोशी,कुणाल शर्मा,दिनेश महेन्द्रू,अनुज शारदा,जिला प्रवख़्ता सन्नी शर्मा,अरुण बजाज,दीवान अमित अरोड़ा,राजीव ढिंगरा,युवा भाजपा नेता सनी बांसल आदि उपस्थित थे।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ अधीन  तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन कर लौटा 200 श्रद्धालुओं का जत्था मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ अधीन तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन कर लौटा 200 श्रद्धालुओं का जत्था
Next Article कर्टिन यूनिवर्सिटी के ऑस्ट्रेलियाई विद्यार्थियों ने एलपीयू में भारत की समृद्धि के बारे जाना कर्टिन यूनिवर्सिटी के ऑस्ट्रेलियाई विद्यार्थियों ने एलपीयू में भारत की समृद्धि के बारे जाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?