जालंधर, 17 नवंबर :- सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा छात्रों को नई टेक्नोलॉजी और साइंस की जानकारी देने के लिए पुष्पा
गुजराल साइंस सिटी की विजिट करवाई गई। जिसमें बी.टेक और एम.टेक की विभिन्न स्ट्रीमों के छात्रों ने उत्शाह से भाग लिया। इस विजिट में छात्रों को
कारों, जहजों, अंतरिक्ष, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, और रेलवे में आये बदलाव आदि के बारे में जानकारी दी गई।

प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी ने छात्रों को जानकारी देते हुए कहा कि इंजीनियरिंग छात्रों को इस प्रकार की विजिट से प्रैक्टिकल जानकारी मिलती है। जिससे छात्रों को नैशनल और मल्टिनैशनल कंपनियों में आसानी से प्लेसमेंट मिलती है।

इसके साथ साथ गाइडेंस के साथ छात्रों को कॉलेज में भी मॉडल और प्रोजेक्ट तैयार करवाए जाते हैं जिसमें छात्र फाइटर जेट, राकेट, इलेक्ट्रिक कार आदि प्रोजेक्ट कर चुके हैं। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कॉलेज के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को शुभ कामनाऐं दीं।


