इटावा में वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लग गई है। ट्रेन नंबर 12554 दिल्ली से सहरसा जा रही थी। इस बीच फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के मैनपुरी आउटर फाटक के पास ट्रेन में रात तीन बजे सलीपर कोच में अचानक आग लग गई। आग लगने ने बाद बोगी में धुया बड़ने लगा जिस से लोगो का दम घुटने लगा जिस के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई इस अफरा तफरी के दौरान 19 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है। वहीं, आठ यात्रियों को मुख्यालय के डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है
जानकारी के अनुसार यह घटना मैनपुरी आउटर सिग्नल के पास गुरुवार तड़के करीब तीन बजे की हुई है। वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली से सहरसा जा रही थी। इसके एस-6 कोच के बाथरूम में अचानक आग लग गई।
हादसे के शिकार अधिकाधिक रेल यात्री छठ पूजा में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है और न ही किसी को नुकसान पहुंचा है। गाड़ी 30-35 मिनट के लिए रोकी गई थी।
हालांकि आग लगने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चला है। छठ पूजा के लिए घर जा रहे यात्रियों में इन घटनाओं के चलते डर का माहौल है। मौके पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को थोड़ी देर में बुझा लिया गया।

