दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दीवाली से पहले राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। आज यानी छोटी दीवाली के दिन मनीष सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मिलने घर पहुंचे हैं। कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलवाने लेकर आई है
हालांकि यह वही जगह है, जहां अब आतिशी रहती हैं और पहले यही सिसोदिया का सरकारी आवास था। सिसोदिया को अदालत ने कई शर्तों के साथ पत्नी से मिलने की इजाजत दी है।
सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से उस परिसर में मिल रहे हैं जो अब आधिकारिक तौर पर दिल्ली की मंत्री आतिशी को आवंटित किया गया है। यही परिसर पहले उन्हें आवंटित किया गया था। कोर्ट ने सिसोदिया को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक मिलने की अनुमति दी है।

