By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
IndiaDelhi

बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Talk Hindustan
Last updated: 2023/11/10 at 11:14 AM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
SHARE

गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास गुरुवार देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर मार दी। बस पंचर होने की वजह से सड़क पर ही खड़ी थी। इस हादसे में 6 यात्रियों की ही मौत हो गई। जबकि, करीब 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को 5 एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक है। दुर्घटना की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

अभी मरने वालों में दो की पहचान नहीं हो सकी है। जिनकी पहचान हुई है, उनमें शैलेश पटेल (25) पुत्र नंदलाल पटेल, सुरेश चौहान पुत्र (35) पुत्र जवाहिर चौहान निवासी तुर्कपट्टी, कुशीनगर, ​नीतेश सिंह (25) पुत्र अशोक सिंह निवासी मदरहा, हाटा कुशीनगर, हिमांशु यादव पुत्र बांसरी यादव (24) निवासी मिश्रीपट्टी पडरौना, कुशीनगर शामिल हैं।

गोरखपुर से एक अनुबंधित बस सवारियों को लेकर पड़रौना जा रही थी। जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगाई थी। एक खाली बस गोरखपुर से पहुंची और सवारियों को बैठा रही थी। कुछ सवारी बस में बैठ गए थे। जबकि कुछ अभी दोनों बसों के बीच खड़े थे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। उनके ऊपर पहिया चढ़ गया है जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक दर्जन लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचने पर 4 अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।

TAGGED: Accident
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article बीजेपी पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब में पूर्व विधायकों को सौंपी नई जुम्मेवारियां बीजेपी पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब में पूर्व विधायकों को सौंपी नई जुम्मेवारियां
Next Article छत पर चढ़ कर व्यक्ति ने बंदूक से की अंधाधुंध फायरिंग, दो की ली जान, खुद को भी मारी गोली छत पर चढ़ कर व्यक्ति ने बंदूक से की अंधाधुंध फायरिंग, दो की ली जान, खुद को भी मारी गोली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?