शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आम बैठक में आज एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को अध्यक्ष बनाया गया। वह लगातार तीसरी बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बने है। एसजीपीसी के कुल 151 सदस्यों में से 136 ने वोट डाले। एडवोकेट धामी को 118 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी बलबीर सिंह घुन्नस को 17 वोट हासिल हुए।

दो वोट खारिज कर दिये गए। घुन्नस को शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने उम्मीदवार घोषित किया था। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने हरजिंदर सिंह धामी को तीसरी बार एसजीपीसी का प्रधान चुने जाने पर बधाई दी है।

