शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आठ नवंबर को होने वाले एसजीपीसी के चुनाव के लिए इस बार फिर से अध्यक्ष पद के लिए हरजिंदर सिंह धामी को उम्मीदवार घोषित किया है।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मेरी पार्टी के सभी एसजीपीसी सदस्यों ने बैठक में धामी के काम पर पूरा भरोसा जताया है। इसलिए मौजूदा चुनाव के लिए वह हमारी पसंद रहेंगे।

उम्मीदवार घोषित होने के बाद हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि कर्ता पुरख और गुरु साहिब के आशीर्वाद से मुझे एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।

मैं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल, पार्टी के पदाधिकारियों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी साथी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं

