कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री परिसर के बाहर सड़क किनारे स्थापित झुग्गियों में रात 8 बजे के करीब अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद कपूरथला फायर बिर्गेड, RCF फायर बिर्गेड तथा सुलतानपुर लोधी से आई गाड़ियों से फायर अधिकारी हरप्रीत सिंह की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
हालांकि अभी आग लगने का करण मालूम नहीं हो सका है लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम तथा हुसैनपुर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रही है। बताया जा रहा है कि RCF के बाहर लगभग डेढ़ सौ झुग्गियों है। जिनमे आग लगने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह भी बताने योग्य है कि यहाँ पिछले वर्ष भी आग लगने की घटना घटी थी।

फायर ब्रिगेड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रात 8:10 पर आग लगने की सूचना मिली। और तभी 8 बजकर 11 मिनट पर टीम चली गई। और मौके पर पहुंच उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हुसैनपुर चौकी के इंचार्ज पूर्णचंद ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम तथा पुलिसकर्मी भी जुटे हुए थे । काफी मुशकत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

