सेंट सोल्जर में अंकुश मिस्टर और कोमल को मिस फ्रेशर
जालंधर, 30 अक्टूबर:- सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट द्वारा नए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.रोहन शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यकम्र की शुरुयात ज्योति प्रज्वलित करते हुए की गई।

इस अवसर पर छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सोलो डांस, ग्रुप डांस, भंगड़ा, गिद्धा, कोरियोग्राफी और मॉडलिंग आदि पेश की गई। इसके अतिरिक्त फैशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा फैशन शो का भी आयोजन किया गया।

छात्रों और अध्यापकों के लिए कई प्रकार की गेम्स भी करवाई गई। इस अवसर पर अंकुश को मिस्टर फ्रेशर, कोमल को मिस फ्रेशर, अनमोल बेरी को
प्रिंसेस, बलकार को प्रिंस, रौशनी को क्यूट फेस और आना को क्यूट स्माइल, अनुराग को मिस्टर हैंडसम, अमृत सिंह को सोहना सरदार चुना गया।

प्रिंसिपल डॉ.रोहन ने छात्रों सन्मानित करते हुए सभी छात्रों का संस्था में स्वागत किया और उन्हें संस्था के नियमों से जागरूक करवाया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों को शुभ कामनाऐं देते हुए पूरी लग्न से पढाई करने के लिए प्रेरित किया।


