By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: सरकारी टीचर ने युवक को गाड़ी से मारी टक्कर, कार के बोनट पर 10 किलोमीटर घुमाया, सीसीटीवी में घटना कैद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > सरकारी टीचर ने युवक को गाड़ी से मारी टक्कर, कार के बोनट पर 10 किलोमीटर घुमाया, सीसीटीवी में घटना कैद
Jalandhar

सरकारी टीचर ने युवक को गाड़ी से मारी टक्कर, कार के बोनट पर 10 किलोमीटर घुमाया, सीसीटीवी में घटना कैद

Talk Hindustan
Last updated: 2023/10/28 at 8:17 PM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
सरकारी टीचर ने युवक को गाड़ी से मारी टक्कर, कार के बोनट पर 10 किलोमीटर घुमाया, सीसीटीवी में घटना कैद
SHARE

सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) :  एक सरकारी टीचर ने अपनी कार से पहले युवक को जोरदार टक्कर मारी, टक्कर से युवक कार की बोनट पर जा गिरा और आरोपी उसे बोनट पर ही करीब एक घंटे तक 10 किलोमीटर कार दौड़ाकर घुमाता रहा। पीड़ित का आरोप है कि आरोप टीचर ने उसे जान से मारने की नीयत से ऐसा किया, उसने कार धीरे होने पर बोनट से छलांग लगाकर जान बचाई। जिसमें वह जख्मी हो गया। पीड़ित को सीएचसी टिब्बा में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी टीचर भी सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन हैं।

मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना तलवंडी चौधरियां में दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्ज करके जांच का दौर शुरू कर दिया गया है। फिलहाल किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

https://talkhindustan.com/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231028-WA0378.mp4

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हरमनप्रीत सिंह निवासी बस्ती गांधा सिंह वाला ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी में आईलेट्स कर रहा है। 26 अक्टूबर की सुबह करीब सवा नौ बजे वह गांव शालापुर बेट के मोड़ पर खड़ा था कि इतने में एक तेज रफ्तार गाड़ी आई, जिसे उसके ही गांव में रहने वाला सरकारी टीचर बलजिंदर सिंह चला रहा था। उसने कार से उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टक्कर से उछलकर वह उसकी कार बी बोनट पर जा गिरा, लेकिन बलजिंदर सिंह ने कार रोकने बजाय दौड़ा ली और उसे उसे जान से मार देने की नीयत से लगभग 10 किलोमीटर शहर में ऐसे ही घुमाता रहा।

 

पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे शालापुर से लेकर सुल्तानपुर लोधी, मंडी रोड, उधम सिंह चौक, कपूरथला रोड तक करीब एक घंटे तक ऐसे ही बोनट पर घुमाता रहा, फिर अचानक उसकी कार के आगे वाहन आने से उसने कार धीरे की तो उसने डडविंडी के पास कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कूदने से वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसने घटना के बारे में अपना चाचा सुरजीत सिंह को सूचित किया। जिन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे जख्मी हालत में सीएचसी टिब्बा में भर्ती कराया।

उसने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।  उधर, बलजिंदर सिंह संपर्क करना चाहा तो उनके रिश्तेदार जसबीर सिंह निवासी बरिंदपुर ने बलजिंदर सिंह पर लगे आरोप को झूठ बताया। जसबीर सिंह ने कहा कि बलजिंदर सिंह अपने स्कूल में पत्नी प्रवीण कौर के साथ छुट्टी के लिए अर्जी देने जा रहा था, क्योंकि वह लंबे समय से बीमार चल रहा है। जब वह उसकी पत्नी स्कूल के बाहर पहुंचे तो उसकी पत्नी अंदर छुट्टी बढ़ाने के लिए अर्जी देने चली गई और बलजिंदर सिंह कार में बैठा रहा तो स्कूल के बाहर हरमनप्रीत सिंह व 15 के करीब साथियों के साथ बलजिंदर सिंह पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

उन लोगों ने कार के शीशे तोड़े। इसके पर बलजिंदर सिंह ने अपनी जान बचाने के लिए कार भगा ली, लेकिन हरमनप्रीत जानबूझकर कार की बोनट पर आ गिरा। उन्होंने कहा कि बलजिंदर सिंह को चोट लगने के कारण सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया है जहां पर उसका इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत सिंह ने सियासी दबाव में बलजिंदर सिंह पर झूठा केस दर्ज करवाया था।

उन्होंने पुलिस से निरपक्ष जांच कर इंसाफ की मांग की है। थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ एसआई जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष अस्पताल में उपचाराधीन हैं, इसलिए किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है और इन पर पहले भी कई केस दर्ज हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੁਆਰਾ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਟੇਲ ਚੌਂਕ ਵਿੱਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਨੁੱਕੜ ਨਾਟਕ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੁਆਰਾ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਟੇਲ ਚੌਂਕ ਵਿੱਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਨੁੱਕੜ ਨਾਟਕ
Next Article टोरंटो में कारें चुराने वाले 75 पंजाबी मूल के युवाओं सहित 228 गिरफ्तार, आरोपियों से हजार कारें बरामद टोरंटो में कारें चुराने वाले 75 पंजाबी मूल के युवाओं सहित 228 गिरफ्तार, आरोपियों से हजार कारें बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?