सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की शुरू
चोरी की बढ़ रही वारदातों पर कांग्रसी नेता अनिल शुक्ला ने जताई चिंता
कपूरथला ( गौरव मढ़िया ) कपूरथला के अतिव्यस्तम इलाके मोहल्ला प्रीत नगर क्षेत्र में एक रिटायर्ड कैप्टन के घर चोरों ने लाखों रुपए का कीमती सामान चोरी करने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच के उपरांत अज्ञात चोरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार रिटायर्ड कैप्टन राजेश शर्मा वासी गली नंबर 6 प्रीत नगर ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह 18 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ लुधियाना में अपनी बेटी से मिलने गए थे। लेकिन जब वह 21 अक्टूबर को दोपहर घर आये तो देखा कि मुख्यद्वार का ताला लगा हुआ था। लेकिन अंदर के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी के लॉकर भी टूटे पड़े थे।उन्होंने जब चेक किया तो अलमारी में पड़ी दो घड़िया जिनकी चेन सोने की थी,एक अन्य महंगी घड़ी के अलावा नगद डेढ़ लाख रुपए , और अलमारी में पड़े सोने के गहने भी गायब थे।
गहनों का मूल्य लगभग ढाई लाख रुपये है। यह सारा सामान चोर चोरी कर ले गए है।वहीँ रिटायर्ड कैप्टन राजेश शर्मा ने बताया कि वह सिटी थाना पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। क्योंकि चोरी की सूचना देने के कुछ देर बाद PCR टीम तो पहुंच गई और प्राथमिक जाँच उपरांत उन्होंने सिटी थाना में लिखित शिकायत देने की बात कही। लेकिन सिटी थाना पुलिस में शिकायत देने के कई घंटे बाद वह पहुंचे और देरी का कारण स्टाफ कम होना बताया।
इस दौरान सिटी थाना पुलिस को इलाके के कांग्रेसी नेता अनिल शुक्ला ने फोन किया लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई है।चोरी की बढ़ रही वारदातों पर अनिल शुक्ला ने गंभीर चिंता परगटाई है पीसीआर की इलाके में गश्त की कमी के कारण चोरी की घटनाओ में वृद्धि हो रही है उधर सिटी थाना पुलिस ने IPC धारा 457, 380 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI हरजीत सिंह ने करते हुए बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।यहां यह भी बताने योग्य है कि अभी कल ही पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल जनता को सुरक्षित होने का एहसास करवाने की कोशिश की है। लेकिन शहर में बढ़ रही अपराधिक घटनाएं तथा चोरी की वारदात पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है।अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में चोरी की घटनाओ में कितनी गिरावट आती है

