By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पुलिसकर्मी के बेटे का मर्डर : गली में बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद में बचाव करने आये पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > पुलिसकर्मी के बेटे का मर्डर : गली में बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद में बचाव करने आये पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या
Punjab

पुलिसकर्मी के बेटे का मर्डर : गली में बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद में बचाव करने आये पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या

Talk Hindustan
Last updated: 2023/10/07 at 9:21 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
पुलिसकर्मी के बेटे का मर्डर : गली में बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद में बचाव करने आये पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या
SHARE

फरीदकोट की ड्रीम सिटी में शुक्रवार रात को एक घर के बाहर बेंच पर बैठने को लेकर झगड़े में एएसआई के बेटे की हत्या कर दी गई। युवक बीच बचाव करने आया था। मृतक की पहचान निवासी तेजिंदर सिंह के रूप में हुई। इस विवाद में हत्या के मुख्य आरोपी को भी गंभीर चोटें लगी है और दूसरे पक्ष के 5 अन्य भी घायल हुए है जिन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक के पिता बलदेव सिंह के बयान पर थाना सिटी पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप उर्फ बोनी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस में तैनात एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि वह पिछले 5-6 साल से अपने परिवार के साथ ड्री सिटी में रहा है। उसका छोटा बेटा तेजिंदर सिंह भी उनके साथ रहता था। उनके घर के बाहर गली में एक बेंच रखा हुआ है जिसपर अक्सर ही कालोनी के लोग बैठ जाते है।

पांच अक्तूबर को इस बेंच पर लखविंदर सिंह सोढ़ी के बेटे अर्शदीप सिंह व जसनदीप सिंह बैठे थे जिन्हें उनके घर के पास रहने वाले संदीप उर्फ बोनी ने उठा दिया था। 6 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे बोनी ने लखविंदर सिंह के दोनों बेटों को फिर रोका और आपस में लड़ाई झगड़ा करने लगे। इस दौरान बलदेव के बेटे तेजिंदर सिंह ने बीच बचाव करना चाहा तो बोनी व उसके अज्ञात साथी उसी पर टूट पड़े

इस दौरान लखविंदर सिंह व उसकी माता भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने लखविंदर सिंह, उसकी माता, दोनों बेटों के अलावा तेजिंदर सिंह व मोहित कक्कड़ पर तेजधार हथियारों व बेसबाल से हमला कर दिया और उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टर ने तेजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुलजिंदरपाल सिंह सेखों ने बताया कि पुलिस ने बलदेव सिंह के बयान पर आरोपी संदीप उर्फ बोनी व अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article इजरायल पर हमला… गाजा से इजरायल पर दागे गए रॉकेट, सीमावर्ती शहरों में घुसे आतंकी, एक और फ्रंट पर युद्ध का आगाज इजरायल पर हमला… गाजा से इजरायल पर दागे गए रॉकेट, सीमावर्ती शहरों में घुसे आतंकी, एक और फ्रंट पर युद्ध का आगाज
Next Article कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने सड़क और जल-सीवरेज प्रोजैक्टों के नींव पत्थर रखे 6 गांवों में शहरी तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने सड़क और जल-सीवरेज प्रोजैक्टों के नींव पत्थर रखे 6 गांवों में शहरी तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?