गाजा में कई स्थानों से रॉकेट दागे गए है। इस हमले में 200 के करीब लोगो के घायल होने की सूचना है। हमले को गाजा पट्टी से इस्राइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे गए। हमलों की पुष्टि करते हुए इस्राइल ने कहा है कि युद्ध शुरू हो चुका है हम हर हमले का जवाब देंगे, और इजरायल के प्रशासन ने भी लोगो को हमले से बचने के लिए घरों में रहने की अपील की। उन्होने एमरजेंसी सायरन बजा दिए है।
सुरक्षाबलों और स्थानीय प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि जनता बम शेल्टर यानी बंकरों में शरण ले।रॉकेट हमले के बारे में सेना ने बताया, “गाजा पट्टी से कई आतंकवादियों ने इस्राइली क्षेत्र में घुसपैठ की है।” इस्राइल की आपातकालीन सेवा एजेंसी- मैगन डेविड एडोम ने भी हमले के बारे में बयान दिया।
हमास आतंकवादी समूह के सत्ता में आने के बाद 2007 से इस्राइल ने गाजा पर गंभीर नाकाबंदी लगा दी है। फिलिस्तीनी उग्रवादियों और इस्राइल के बीच पिछले 16 साल में कई बेहद विनाशकारी युद्ध हो चुके हैं। सितंबर में बढ़े तनाव के बाद गाजा ने इस्राइल पर नए सिरे से दर्जनों रॉकेट दागे। तनाव को देखते हुए इस्राइल ने दो सप्ताह के लिए गाजा से जुड़े श्रमिकों के लिए सीमा बंद कर दी थी।

सीमा पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। फिलिस्तीनी विरोध प्रदर्शन के कारण क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस्राइली सैनिकों पर हमला करने के लिए टायर जलाने, पत्थर और पेट्रोल बम का सहारा लिया। रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षाबलों ने आंसू गैस और हवाई फायरिंग से जवाब दिया।
हमास के लड़ाकों ने एक इसराइल के टैंक को आग लगा दी और कई सेना के जवानों को मार दिया है, कई जगह पर हमास लड़ाकों ने कई लोगो को भी बंधक बना लिया है।
इजरायल सेना ने गाजा पट्टी में भी हमला हमास लड़ाकों पर शुरू कर दिया है दोनो तरफ से गोलियां चल रही है इस में अभी तक 20 के करीब हमास लड़ाकों की मौत हो चुकी है।

