दिल्ली : ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह उनके घर में सुबह 7 बजे से छापा मारा था. यहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे,
दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह रेड कर उनको गिरफ्तार कर लिया है, यहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे. लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है. इस केस में मनीष सिसोदिया फरवरी से ही जेल में हैं,
इसी साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था. इसको लेकर काफी हंगामा हुए था, संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है, जिस पर ED ने जवाब दिया कि उनकी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है, जिसके बाद ED ने संजय सिंह को मीडिया में बयानबाजी न करने की सलाह दी थी, क्योंकि मामला कोर्ट में लंबित है.