जालंधर, 3 अक्तूबर: ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता, जो 10 से 15 अक्तूबर 2023 तक संगरूर में आयोजित की जा रही है, के अधीन जिला जालंधर की रोलर स्केटिंग टीम का चुनाव 5 अक्तूबर 2023 को पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी में सुबह 8:30 बजे जालंधर में होगा।
खेलों के संयोजक स्केटिंग कोच दिलबाग सिंह (98141-34876) होगें। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण की असली कापी या आपके स्कूल के प्रिंसीपल से आपकी जन्मतिथि का वैरीफिकेशन करवा कर आए।

