इराक के हमदानिया शहर में शादी समारोह में आग लगने से करीब 100 लोगों की मौत तो वहीं 150 लोग घायल हो गए। इस घटना में घायल हुए लोगों को हमदानिया के मुख्य अस्पताल में लाया गया, जहां रक्तदान के लिए दर्जनों की संख्या में लोग वहां इक्टठा हो रहे थे। कई लोगों को एक रेफ्रिजरेटेड ट्रक के दरवाजे पर कई काले बॉडी बैग को ले जाते हुए भी देखा गया।
नागरिक सुरक्षा प्राधिकारी ने अपने एक बयान में बताया कि अत्यधिक ज्वलनशील और कम लागत वाली मिर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण आग लगी और इस आग से छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया।
शादी समारोह में आतिशबाजी का इस्तेमाल किया गया था, जिससे हॉल में आग लग गई।

