By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: करतारपुर दाना मंडी में ज्वाइंट पोटैटो ग्रोवर्ज़ एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘किसान मेले’ में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और बलकार सिंह, किसानों से धान और गेहूं का फसल चक्र छोड़ने की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > करतारपुर दाना मंडी में ज्वाइंट पोटैटो ग्रोवर्ज़ एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘किसान मेले’ में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और बलकार सिंह, किसानों से धान और गेहूं का फसल चक्र छोड़ने की अपील
Jalandhar

करतारपुर दाना मंडी में ज्वाइंट पोटैटो ग्रोवर्ज़ एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘किसान मेले’ में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और बलकार सिंह, किसानों से धान और गेहूं का फसल चक्र छोड़ने की अपील

Talk Hindustan
Last updated: 2023/09/08 at 7:06 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
करतारपुर दाना मंडी में ज्वाइंट पोटैटो ग्रोवर्ज़ एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘किसान मेले’ में शामिल हुए  कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और बलकार सिंह,  किसानों से धान और गेहूं का फसल चक्र छोड़ने की अपील
SHARE

करतारपुर/जालंधर, 08 सितम्बर : पंजाब के बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौडामाजरा और स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए फसल विविधीकरण अपनाने का न्योता दिया। करतारपुर दाना मंडी में ज्वाइंट पोटैटो ग्रोवर्ज़ एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘किसान मेले’ की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और बलकार सिंह ने कहा कि गेहूं-धान फसल चक्र को छोड़कर किसानों को फसलों में विविधता अपना कर आय दोगुनी करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक उत्पादन और अधिक आय के लिए वैकल्पिक फसलें जैसे गन्ना, दालें और सब्जियां आदि की खेती करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण से न केवल भूजल की बचत होगी बल्कि ज़मीन की उपजाऊ शक्ति में भी सुधार होगा।

कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौडामाजरा और बलकार सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए विभिन्न फसलों और नई तकनीकों के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशालाएं भी आयोजित करेगी ताकि वे अधिक से अधिक लाभ कमा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब को उपजाऊ धरती का वरदान है और यहां कोई भी फसल उगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उपजाऊ भूमि और भूमिगत जल को बचाने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे है।

कैबिनेट मंत्रियों ने किसानों को विशेषज्ञों के सुझावों के अनुरूप खेती करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से ‘किसान मेला’ आयोजित करने के लिए एसोसिएशन की भी सराहना की। इससे पहले उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का भी दौरा किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा, विभिन्न विभागों के अधिकारी और ज्वाइंट पोटैटो ग्रोवर्ज़ एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article दो बोतल नाजायज़ शराब ले जा रहे युवक को एक्साइज विभाग की टीम ने रोका,युवक ने कर दी हवाई फायरिंग दो बोतल नाजायज़ शराब ले जा रहे युवक को एक्साइज विभाग की टीम ने रोका,युवक ने कर दी हवाई फायरिंग
Next Article ‘ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ’ ਸੀਜ਼ਨ-2 , ਬਲਾਕ ਨੂਰਮਹਿਲ, ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਅਤੇ ਲੋਹੀਆਂ ਖਾਸ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖੇਡ ਮੁਕਾਬਲੇ ‘ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ’ ਸੀਜ਼ਨ-2 , ਬਲਾਕ ਨੂਰਮਹਿਲ, ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਅਤੇ ਲੋਹੀਆਂ ਖਾਸ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖੇਡ ਮੁਕਾਬਲੇ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?