कपूरथला शहर में जलौखाना चौक में एक युवक दवारा फायरिंग करने की घटना घटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने चाहत सूद उर्फ़ गोपी वासी मोहल्ला लाहोरी गेट कपूरथला को हिरासत में लिया है। इस बात की पुष्टि सिटी थाना प्रभारी अमनदीप नाहर ने करते हुए बताया कि घटना स्थल से 2 खाली खोल बरामद हो गए है। जबकि 4 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। फ़िलहाल इस घटना में कोई घायल नहीं है।
सिटी थाना प्रभारी अमनदीप नाहर ने बताया कि जल्लोखाना चौक में एक युवक अवैध शराब की दो बोतल ले जा रहा था। जिसका पीछा करते हुए एक्साइज विभाग की टीम भी मौके पर पहुँच गई।और युवक को रोका गया। जिसके बाद आरोपी युवक ने फायरिंग कर दी।
उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल से फिलहाल दो खाली खोल बरामद हो गए हैं। इस घटना में 4 राउंड फायरिंग हुई है। फिलहाल मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक चाहत सूद को हिरासत में ले लिया गया है। उक्त आरोपी किस की नाजायज़ शराब बेचता था और कहा से नाजायज़ शराब लाता था बाकि की छानबीन जारी है

