By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: देश के हित में एक देश,एक चुनाव शानदार कदम-रणजीत सिंह खोजेवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > देश के हित में एक देश,एक चुनाव शानदार कदम-रणजीत सिंह खोजेवाल
Jalandhar

देश के हित में एक देश,एक चुनाव शानदार कदम-रणजीत सिंह खोजेवाल

Talk Hindustan
Last updated: 2023/09/04 at 10:14 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
देश के हित में एक देश,एक चुनाव शानदार कदम-रणजीत सिंह खोजेवाल
SHARE

कपूरथला ( गौरव मढ़िया )  केंद्र सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी गठित की है और इसके बाद से देश में वन नेशन,वन इलेक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।वहीं वन नेश वन इलेक्शन पर भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।खोजेवाल ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस पर कहा,

वन नेशन वन इलेक्शन एक अभिनंदनीय प्रयास है,हमें ये जानकर प्रसन्नता है कि वन नेशन वन इलेक्शन के लिए जो कमेटी बनी है उसके अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बनाया गया है।उन्होंने कहा कि देश के हित में एक देश,एक चुनाव के लिए उठाया गया शानदार कदम है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कदम है।खोजेवाल ने कहा कि देश में मौजूदा समय में कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं।इसके चलते न केवल राज्य सरकारों,बल्कि केंद्र सरकार के विकास कार्य भी रुक जाते हैं।

बार-बार चुनाव से काफी पैसा भी खर्च होता है।प्रशासन पर भी बोझ पड़ता है।इसे कम कराने के लिए देश में एक चुनाव की जरूरत है।खोजेवाल ने कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने हमेशा एक राष्ट्र-एक चुनाव के मुद्दे पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि भारत में पहले भी समकालिक चुनाव होते रहे हैं।यह भारत के लिए नई बात नहीं।1951-52 में भारत में तत्कालीन समस्याओं के बावजूद लोकसभा और सभी विधानसभाओं का चुनाव एक साथ हुआ था।इसी तरह 1957,1962 और 1967 में भी इस व्यवस्था के अंतर्गत ही चुनाव हुए थे।हालांकि,1968 और 1969 में नए राज्यों के गठन के चलते यह नहीं हो पाया था।

खोजेवाल ने कहा कि इससे विकास कार्यों को पूरा करने में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी,जो आदर्श आचार संहिता के कारण बाधित होती हैं।उन्होंने कहा कि हर कुछ महीनों में अलग-अलग जगहों पर चुनाव होते हैं और इसका विकास कार्यों पर जो प्रभाव पड़ता है,वह सभी जानते हैं।इसलिए,एक राष्ट्र एक चुनाव पर गहन अध्ययन और विचार-विमर्श जरूरी है।इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव एडवोकेट पियूष मनचंदा,यूथ बीजेपी जिला प्रधान सन्नी बैंस,एससी मोर्चा के जिला प्रधान रोशन लाल सभरवाल,जिला सचिव अश्वनी तुली आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਮੇਅਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਡਟਣ ਦਾ ਲਿਆ ਸੰਕਲਪ:ਐੱਸਐੱਚਓ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ-ਨਸ਼ਾ ਕੋਹੜ ਹੈ, ਇਸ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਪੁਲਸ ਦਾ ਸਾਥ ਦਿਓ ਮੇਅਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਡਟਣ ਦਾ ਲਿਆ ਸੰਕਲਪ:ਐੱਸਐੱਚਓ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ-ਨਸ਼ਾ ਕੋਹੜ ਹੈ, ਇਸ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਪੁਲਸ ਦਾ ਸਾਥ ਦਿਓ
Next Article ਹਲਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੰਗਾਂ ਬਾਰੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਵਰਨ ਸਿੰਘ ਕੁਲਾਰ ਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਣੂ – ਅਵੀ ਰਾਜਪੂਤ ਹਲਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੰਗਾਂ ਬਾਰੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਵਰਨ ਸਿੰਘ ਕੁਲਾਰ ਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਣੂ – ਅਵੀ ਰਾਜਪੂਤ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?