By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: “खेडां वतन पंजाब दीया” सीजन-2, विधायक शीतल अंगुराल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > “खेडां वतन पंजाब दीया” सीजन-2, विधायक शीतल अंगुराल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया
JalandharSports

“खेडां वतन पंजाब दीया” सीजन-2, विधायक शीतल अंगुराल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया

Talk Hindustan
Last updated: 2023/09/03 at 7:51 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
“खेडां वतन पंजाब दीया” सीजन-2, विधायक शीतल अंगुराल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया
SHARE

खिलाड़ियों को पूरी लगन और मेहनत से खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया

पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध: विधायक

जालंधर, 03 सितम्बर :  पंजाब सरकार द्वारा राज्य में आयोजित ‘खेडां वतन पंजाब दीया ‘ सीजन-2 के तहत खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए विधायक शीतल अंगुराल ने आज जिले के स्टेट स्पोर्टस स्कूल का दौरा किया। उन्होंने खिलाड़ियों को दिए जा रहे भोजन का जायजा लिया और उनके साथ खाना खाया इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे है।

Contents
खिलाड़ियों को पूरी लगन और मेहनत से खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कियापंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध: विधायक

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘खेडां वतन पंजाब दीया’ सीजन-2 के माध्यम से खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने के लिए एक अच्छा मंच मिला है, जिससे यह उभरते खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर दूसरों को भी अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ”खेडां वतन पंजाब दीया” सीजन-2 के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 3000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे है।

इस अवसर पर उनके साथ नोडल अधिकारी उमेश शर्मा, ब्लॉक प्रभारी बिक्रमजीत सिंह, कोच सरबजीत सिंह हैप्पी, अमरीक सिंह, बलदीप सिंह और डी.पी. अश्वनी भी मौजूद थे। आज हुए ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे फुटबॉल अंडर-17 लड़कों में स्कीलर फुटबॉल एकेडमी ने पहला और एमजीएन पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वालीबॉल अंडर-17 लड़कों के मुकाबले में स्टेट स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर ने पहला, श्री गुरु अर्जन देव जी पब्लिक स्कूल करतारपुर ने दूसरा और यूनाइटेड क्रिश्चियन स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी अंडर-17 लड़कों के मुकाबले में माता गुजरी खालसा मार्डन सीनियर सकैंडरी स्कूल बाबू लाभ सिंह नगर ने पहला और सीनियर सकैंडरी स्कूल बस्ती दानिशमंदा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में सीनियर हाई स्कूल बुलंदरपुर ने पहला और स्कूल ऑफ एमिनेंस भारगो कैंप जालंधर ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो- खो अंडर-17 लड़कों की प्रतियोगिता में उग्गी चिट्टी स्कूल (लड़के) ने पहला स्थान, स्पोर्ट्स स्कूल ने दूसरा स्थान और सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल बस्ती मिट्ठू ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो अंडर-17 लड़कियों की प्रतियोगिता में सरकारी कन्या सीनियर सकैंडरी स्कूल आदर्श नगर ने प्रथम, देवी सहाय सनातन धर्म सीनियर सकैंडरी स्कूल बस्ती नौ ने दूसरा तथा सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल बस्ती मिट्ठू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article बॉलीवुड स्टार सोनू सूद को DGP Punjab गौरव यादव ने कहा थैंक्यू, जानें वजह.. देखें वीडियो बॉलीवुड स्टार सोनू सूद को DGP Punjab गौरव यादव ने कहा थैंक्यू, जानें वजह.. देखें वीडियो
Next Article ਪਰਾਲੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ “ਸਰਫ਼ੇਸ ਸੀਡਰ ਮਸ਼ੀਨ ਸਬਸਿਡੀ ‘ਤੇ ਉੱਪਲਬਧ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਆਨਲਾਈਨ ਪੋਰਟਲ ਰਾਹੀਂ ਅਰਜ਼ੀਆਂ ਦੀ ਮੰਗ ਪਰਾਲੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ “ਸਰਫ਼ੇਸ ਸੀਡਰ ਮਸ਼ੀਨ ਸਬਸਿਡੀ ‘ਤੇ ਉੱਪਲਬਧ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਆਨਲਾਈਨ ਪੋਰਟਲ ਰਾਹੀਂ ਅਰਜ਼ੀਆਂ ਦੀ ਮੰਗ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?